AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home National

10वीं परीक्षा परिणाम ने ली 3 विद्यार्थियों की जान

arln-admin by arln-admin
May 30, 2018
Reading Time: 1 min read
10वीं परीक्षा परिणाम ने ली 3 विद्यार्थियों की जान


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली | केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा संचालित 10वीं कक्षा की परीक्षा में अच्छे अंक नहीं ला पाने से निराश तीन विद्यार्थियों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली ।

पुलिस ने बताया कि मृतकों में से एक विद्यार्थी की पहचान ककरोला निवासी रोहित कुमार मीणा (17) के रूप में की गई है। वह द्वारका के एम.आर. विवेकानंद मॉडल स्कूल का छात्र था। 59 प्रतिशत अंक से परीक्षा पास करने के बाद अपने कमरे में आत्महत्या कर ली। उसे एक स्थानीय अस्पताल में ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। घटना दोपहर करीब 3.45 बजे घटित हुयी ।
हालांकि मामले में कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, लेकिन पुलिस को संदेह है कि वह परीक्षा परिणाम को लेकर परेशान था।

दूसरे मामले में एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि दक्षिणी दिल्ली के वसंत कुंज निवासी छात्रा प्रज्ञा पांडेय (15) का शव अपने घर में पंखे से लटका हुआ मिला। वह रयान स्कूल की छात्रा थी और उसने  परीक्षा में 70 प्रतिशत अंक हासिल किए थे। वह साइंस पढ़ना चाहती थी, लेकिन ‘कम अंकों ‘ के कारण ऐसा नहीं कर सकती थी।

उन्होंने बताया कि उसके पिता प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) में प्रवर्तन अधिकारी हैं।

वहीं तीसरी घटना डाबरी इलाके की है, एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि छात्रा खुशबू (17) ने अपनी कलाई काट दी और अपने घर में पंखे से लटककर फांसी लगा ली । वह दो विषयों में अनुत्तीर्ण हो गई थी ।

 

Tags: सीबीएसई

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .