बीजापुर, 21 मई । नक्सलियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ की बीजापुर पुलिस को आज बङी कामयाबी मिली उन्होंने कार्रवाई करते हुए 11 नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया है । जिनमें दो महिला नक्सली भी शामिल हैं। इन सबके खिलाफ कई संगीन मामले दर्ज हैं।
बीजापुर अनुविभागीय अधिकारी पुलिस पी. प्रशांत शुक्ला ने बताया कि कुटरू थाना क्षेत्र के विभन्न ग्रामों में जिला रिजर्व फोर्स ने घेराबंदी की। घेराबंदी में दो महिला नक्सलियों समेत 11 नक्सली पकड़े गए। शुक्ला ने कहा कि इनके खिलाफ अलग अलग थानों में कई संगीन मामले दर्ज हैं और इनसे पूछताछ की जा रही है।
शुक्ला ने यह भी बताया कि ये नक्सली तुमला में बम विस्फोट की घटना और दरभा में सरपंच की हत्या में शामिल रहे हैं।

