
चेन्नई सुपरकिंग्स ने टाॅस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया । पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब की टीम की शुरूआत बहुत खराब रही । शुरू में 100 रन के अंदर 5 विकेट गंवा दिये लेकिन करूण नायर के 26 गेंदों पर 54 रनों के दम पर पंजाब 19.4 ओवर में 153 रनों का एक सम्मानजनक स्कोर खङा कर सकी ।
पंजाब के 154 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए सुपरकिंग्स ने 19 . 1 ओवर में पांच विकेट पर 159 रन बनाकर जीत दर्ज की। सुरेश रैना (नाबाद 61) और दीपक चाहर (39) रनों की बेहतरीन पारी खेली ।
कप्तान महेंद्र सिंह धोनी 7 गेंद में 16 रन बनाकर नाबाद रहे।
वहीं 4 ओवर में 10 रन देकर 4 विकेट लेने वाले चेन्नई सुपर किंग्स के तेज गेंदबाज़ लुंगी नगीदी को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
पंजाब को प्लेआफ में पहुंचने के लिए इस मैच को 53 या उससे अधिक रनों से जीतना था लेकिन टीम ऐसा न कर सकी और उसे अपने आखिरी लीग मैच में हार के साथ टूर्नामेंट को अलविदा कहना पड़ा।
पंजाब के इस हार से राजस्थान रॉयल्स अब प्लेऑफ में पहुंच गई है।

