AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home National

उप्र. में कुत्तों का आतंक बढा,1 बच्चे सहित 4 लोग घायल

arln-admin by arln-admin
May 21, 2018
Reading Time: 1 min read


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उप्र-सीतापुर,20 मई। आदमखोरों पर लगाम लगाने के जिम्मेदारों के प्रयास असफल हो रहे हैं। खुंखार कुत्तों के हमले अभी भी जारी हैं। रविवार को आदमखोर कुत्तों ने एक बच्चे समेत चार लोगों को घायल कर दिया, जिसमें पिता-पुत्र भी शामिल हैं। गंभीर हालत में बच्चे को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पहली घटना-  लहरपुर कोतवाली इलाके में मोहल्ला शेखटोला में आदमखोर कुत्तों ने हमला किया। आदमखोरों ने लोकई (60) व उनके पुत्र घनश्याम (18) व छोटू (22) को नोच डाला। ग्रामीणों के अनुसार रविवार भोर करीब साढ़े तीन बजे छोटू लघुशंका के लिए घर से बाहर निकला।

इसी दौरान आदमखोर कुत्तों ने उस पर हमला कर दिया। छोटू के शोर मचाने पर उसका भाई धनश्याम व पिता लोकई घर के बाहर आए तो कुत्तों ने उन पर भी हमला कर दिया। शोरगुल सुनकर गांववाले लाठी-डंडे लेकर दौड़े तो आदमखोर भाग निकले। लेकिन आदमखोरों के हमले से तीनों घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए ले जाया गया।

वहीं घटना से गुस्साये ग्रामीणों ने आदमखोरों को दौड़ाया और एक कुत्ते को पीट पीट कर मार डाला।

दूसरी घटना- तालगांव कोतवाली के ग्राम रमपुरवा हरायपुर मजरा कुड़रिया में हुई। यहां रविवार सुबह करीब नौ बजे सुरेश अपने भाई के साथ खेत की सिंचाई कर रहा था। वहां सुरेश का पुत्र सुशील (10) भी मौजूद था। अचानक 4-5 आदमखोर कुत्तों के झुंड ने सुशील पर हमला कर दिया। जब तक सुरेश व उसके भाई ने फावड़ा आदि लेकर कुत्तों को दौड़ाया तब तक कुत्तों ने सुशील को नोच कर घायल कर दिया।वह गम्भीर रूप से घायल हुआ है, उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .