
चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीतकर दिल्ली डेयरडेविल्स को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया ।
दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 162 रनों का आसान स्कोर खड़ा किया था ।
दिल्ली डेयरडेविल्स ने हर्षल पटेल (नाबाद 36), विजय शंकर (नाबाद 36) की संघर्षपूर्ण पारियों के दम पर 162 रनों का सम्मानजनक लक्ष्य खङा कर दिया ।
लेकिन चेन्नई इस आसान से लक्ष्य को हासिल करने में नाकाम रही और 20 ओवर खेलने के बाद 6 विकेट पर 128 रन पर ही सिमट गयी ।
पहले से ही प्लेऑफ से बाहर होने के कारण इस जीत से दिल्ली को कोई फायदा तो नहीं हुआ है, लेकिन उसने चेन्नई को अंकतालिका में पहले स्थान पर जाने से रोक दिया। चेन्नई इस समय दूसरे स्थान पर है।
चेन्नई के लिए इनफॉर्म बल्लेबाज अंबाती रायुडू ने 29 गेंदों में 50 रन बनाए ।

