Site icon AR Live News

उदयपुर के उप जिला प्रमुख बने दलीचंद, कांग्रेस में आज भी हुई क्रॉस वोटिंग

dalichand dangi udaipur up zila pramukh (2)

उप जिला प्रमुख चुनाव में भाजपा ने मावली के पूर्व विधायक दलीचंद डांगी को अपना प्रत्याशी बनाया, जबकि कांग्रेस की ओर से उदयलाल डामोर ने नामांकन दाखिल किया। गुरुवार सुबह दोनों प्रत्याशियों ने जिला परिषद सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव अग्रवाल के समक्ष नामांकन पत्र पेश किए। | Dalichand Dangi Up Zila Pramukh udaipur

दोपहर बाद हुए मतदान और मतगणना के बाद भाजपा प्रत्याशी दलीचंद डांगी को 26 वोट मिले, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी उदयलाल डामोर को 21 वोट प्राप्त हुए। इस तरह दलीचंद डांगी उप जिला प्रमुख निर्वाचित हुए। उदयपुर जिला परिषद की कुल 47 सीटों में से भाजपा ने 24, कांग्रेस ने 22 और भारत आदिवासी पार्टी (बीएपी) ने एक सीट पर जीत दर्ज की थी।

जिला प्रमुख चुनाव में भी कांग्रेस में हुई थी क्रॉस वोटिंग

एक दिन पहले बुधवार को उदयपुर जिला प्रमुख पद के लिए चुनाव हुआ था। इसमें भाजपा के हिम्मतसिंह झाला ने जीत दर्ज की थी। भाजपा के पास जिला परिषद की 24 सीटें होने के बावजूद हिम्मतसिंह झाला को 47 में से 27 वोट मिले, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी लालसिंह झाला को 20 वोट प्राप्त हुए। इससे कांग्रेस खेमे में क्रॉस वोटिंग की स्थिति सामने आई।

जिले में पंचायत समिति स्तर पर भी राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। निर्धारित चुनाव कार्यक्रम के अनुसार 27 नवंबर को जिले की सभी पंचायत समितियों में प्रधान पद के लिए चुनाव होंगे। वहीं, 28 नवंबर को उप प्रधान पद के लिए निर्वाचन प्रक्रिया आयोजित की जाएगी।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (7073401584 – 9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Exit mobile version