Site icon AR Live News

250 करोड़ की काली कमाई का खुलासा: उदयपुर में दो ग्रुप पर हुई आयकर छापेमारी की कार्रवाई संपन्न

udaipur-income-tax-raid-250-crore-black-money-indian-phosphate-ruby

उदयपुर, एआर लाइव न्यूज। उदयपुर के दो कारोबारी ग्रुप पर आयकर विभाग की पांच दिन तक चली छापेमारी की कार्रवाई पूरी हो गई है। आयकर विभाग की अन्वेषण शाखा की इस कार्रवाई में 250 करोड़ रुपये से अधिक की अघोषित आय और संपत्तियों का प्रारंभिक खुलासा हुआ है। तलाशी के दौरान करोड़ों रुपये की नकदी और आभूषण भी जब्त किए गए हैं। | Udaipur Income Tax Raid | udaipur income tax raid 250 crore black money Indian Phosphate Ruby and Patel Phoschem

आयकर विभाग की टीमों ने उद्योगपति रविन्द्र सिंह अरोड़ा उर्फ रूबी, उनकी कंपनी इंडियन फॉस्फेट लिमिटेड, अधीशा ग्रुप एवं इनसे जुड़ी कंपनियों और संपत्तियों के अलावा मोहित पटेल, जितेन्द्र पटेल के पटेल फॉस्केम ग्रुप के ठिकानों पर कार्रवाई की।

आयकर विभाग ने इन ग्रुप और इनके संचालकों के खिलाफ “टैक्स चोरी” को लेकर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। 19 नंवबर से 23 नंबवर तक चली यह पूरी कार्रवाई आयकर (अन्वेषण) प्रधान निदेशक अवधेश कुमार के निर्देशन में अतिरिक्त आयकर निदेशक (अन्वेषण), उदयपुर हीराराम चौधरी और सहायक आयकर निदेशक (अन्वेषण), उदयपुर माया चाहर के नेतृत्व में संपन्न हुई है।

19 नवंबर से 23 नवंबर तक चली इस कार्रवाई के तहत राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, तमिलनाडु और दिल्ली में स्थित विभिन्न ठिकानों पर एक साथ तलाशी अभियान चलाया गया। आयकर अधिकारियों ने कारोबारी गतिविधियों, वित्तीय लेनदेन, संपत्तियों और कर से जुड़े दस्तावेजों की जांच की।

विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुरुआती जांच में 250 करोड़ रुपये से अधिक की अघोषित आय सामने आई है। तलाशी के दौरान करोड़ों रुपये की नकदी और आभूषण जब्त किए गए हैं। हालांकि, जब्त दस्तावेजों और अन्य साक्ष्यों की विस्तृत जांच के बाद अघोषित आय का अंतिम आंकड़ा स्पष्ट होगा।

आयकर विभाग ने संबंधित कारोबारी ग्रुप और उनके संचालकों के खिलाफ कर चोरी से जुड़े मामलों में अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। दस्तावेजों और वित्तीय रिकॉर्ड की जांच के आधार पर आगे की कानूनी एवं कर संबंधी कार्रवाई की जाएगी।

क्लिक कर यह भी पढ़ें: उद्योगपति पर आयकर कार्रवाई जारी, अधिकारियों में खलबली

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (7073401584 / 9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Exit mobile version