Site icon AR Live News

पंच-सरपंच चुनाव: चौथे चरण के मतदान को लेकर दिखा उत्साह, उदयपुर संभाग के चार जिलों में भी वोटिंग जारी

rajasthan-panch-sarpanch-election-2026-udaipur-voting

उदयपुर, एआर लाइव न्यूज। राजस्थान में पंच-सरपंच चुनाव के चौथे चरण के तहत सोमवार को प्रदेश के 25 जिलों में ग्राम पंचायतों में सरपंच और वार्ड पंच पदों के लिए मतदान जारी है। उदयपुर संभाग के चार जिलों बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़ और सलूंबर में भी मतदाता अपने गांव की सरकार चुनने के लिए मतदान केंद्रों पर पहुंच रहे हैं। सर्द मौसम के बावजूद सुबह से ही कई मतदान केंद्रों पर मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। | Rajasthan Panch Sarpanch Election 2026

दोपहर 1 बजे तक मिले मतदान आंकड़ों के अनुसार उदयपुर संभाग में बांसवाड़ा जिले की छोटी सरवा पंचायत समिति क्षेत्र में सर्वाधिक 55.72 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। वहीं संभाग के अन्य पंचायत समिति क्षेत्रों में भी मतदान जारी है। | Rajasthan Panch Sarpanch Election 2026

उदयपुर संभाग में दोपहर 1 बजे तक कहां कितना हुआ मतदान?

धौलपुर की बरौली ग्राम पंचायत में हिंसा के बाद मतदान केंद्रों पर पसरा सन्नाटा

राजस्थान के धौलपुर जिले की बरौली ग्राम पंचायत में चुनाव से पहले हुई हिंसा और युवक की हत्या का असर मतदान पर भी देखने को मिला। रविवार देर रात दो पक्षों के बीच हुए विवाद के दौरान फायरिंग में गोली लगने से एक युवक की मौत हो गई थी। इस घटना के बाद सोमवार को दोपहर तक मतदान केंद्रों पर सन्नाटा नजर आया। तनावपूर्ण हालात को देखते हुए क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (7073401584 – 9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Exit mobile version