Site icon AR Live News

मासूम शक्ल बना देते चकमा: नाबालिग चोर गिरोह का पर्दाफाश, मंदिरों में चोरी की 14 वारदातें कबूलीं

udaipur-minor-thief-gang-temple-theft-14-cases-busted

उदयपुर,एआर लाइव न्यूज। उदयपुर शहर में सक्रिय नाबालिगों की चोर गैंग का प्रतापनगर पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने चोरी के आरोप में दो नाबालिग (बाल अपचारी) किशोरों को पकड़ा है। 15 और 17 वर्षीय दोनों किशोर खासतौर पर शहर के छोटे-छोटे मंदिरों और धार्मिक स्थलों को ही निशाना बनाते थे। दोनों ने मंदिरों में चोरी सहित 14 वारदातें कबूलीं हैं। पुलिस ने अपचारियों के कब्जे से चोरी की नकदी बरामद की। जेजे कोर्ट के आदेश पर दोनों को पुलिस ने सम्प्रेषण गृह भेज दिया है।

थानाधिकारी अजय सिंह राव ने बताया कि दो बाल अपचारी (नाबालिग लड़कों) को पकड़ा है। ये दोनों दोस्त हैं और दिन में दर्शन करने के बहाने मंदिरों में घूम कर रैकी करते थे और रात को उन्हीं मंदिरों में दानपात्र का ताला तोड़ दानराशि चोरी कर ले जाते थे।

इनके परिवार वाले भी इनसे इतने दुखी थे कि दोनों लड़कों के पकड़े जाने की सूचना जब परिजनों को दी, तो इनसे मिलने परिवार से कोई नहीं आया। इन्होंने गलत संगति में ताला तोड़ना सीखा और फिर चोरी की वारदातें करनी शुरू कीं।

पुलिस ने बताया मंदिरों में चोरी कर जो राशि मिलती उससे दोनों खाने-पीने, घूमने-फिरने में खर्च कर देते थे। ये घर नहीं जाते थे। कभी बस स्टैंड सो गए, कभी कहीं जगह देखी वहां सो गए, ऐसे में किसी को शक भी नहीं होता था।

खुलासा करने वाली टीम: गिरोह का खुलासा थानाधिकारी अजय सिंह के नेतृत्व में सब इंस्पेक्टर अशोक कुमार सिंह, एएसआई किशन सिंह, हेडकांस्टेबल राजुराम, कांस्टेबल सोहन शर्मा, राजपाल, तेजाराम, हितेन्द्र सिंह, धर्माराम टीम ने किया है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (7073401584 / 9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Exit mobile version