Site icon AR Live News

नेपाल जा रहे दो कंटेनरों से 55 हजार ई-सिगरेट जब्त, कीमत 13.50 करोड़ रुपये

dri-seizes-55000-e-cigarettes-worth-rs-13-50-crore-nepal-bound-containers

नई दिल्ली,एआर लाइव न्यूज। राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने विशिष्ट खुफिया जानकारी के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए नेपाल जा रहे दो कंटेनरों से करीब 55,000 ई-सिगरेट बरामद की हैं। जब्त ई-सिगरेट की कुल अनुमानित कीमत करीब 13.50 करोड़ रुपये बताई गई है। अधिकारियों के अनुसार, दोनों कंटेनरों में ई-सिगरेट को घोषित सामान के बीच छिपाकर ले जाया जा रहा था। | DRI seizes 55000 e-cigarettes

जांच के दौरान पहले कंटेनर में ई-सिगरेट को “पानी के गिलास” के रूप में घोषित किया गया था। विस्तृत जांच में घोषित सामान के बीच छिपाकर रखी गई IGET ब्रांड की विभिन्न फ्लेवर वाली करीब 40,000 ई-सिगरेट बरामद की गईं।

इसी तरह दूसरे कंटेनर में ई-सिगरेट को “मिट्टी के मग” के रूप में गलत तरीके से घोषित किया गया था। तलाशी के दौरान VTV, VOKO, BANG और EJoy समेत विभिन्न ब्रांडों की करीब 15,000 ई-सिगरेट बरामद हुईं।

डीआरआई ने बरामद ई-सिगरेट और संबंधित कवर कार्गो को सीमा शुल्क अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत जब्त कर लिया है। मामले में आगे की जांच जारी है।

भारत में ई-सिगरेट और इलेक्ट्रॉनिक निकोटिन डिलीवरी सिस्टम (ENDS) पर इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट निषेध अधिनियम, 2019 के तहत प्रतिबंध लागू है। इस कानून के तहत ई-सिगरेट के उत्पादन, निर्माण, आयात, निर्यात, परिवहन, बिक्री, वितरण, भंडारण और विज्ञापन पर रोक है।

डीआरआई के अनुसार, वित्त वर्ष 2026-27 में अब तक महाराष्ट्र, गुजरात, दिल्ली और पश्चिम बंगाल के विभिन्न बंदरगाहों, हवाई अड्डों तथा ICDs से करीब 3 लाख ई-सिगरेट जब्त की जा चुकी हैं। इनकी कुल कीमत 120 करोड़ रुपये से अधिक आंकी गई है।

Exit mobile version