Site icon AR Live News

दीपावली मेला 28 अक्टूबर से: कॉमेडी, फोक बैंड, भजन, बॉलीवुड सिंगर नाईट, कवि सम्मेलन बनेंगे मेले का आकर्षण

udaipur deepawali mela 2026

उदयपुर,एआर लाइव न्यूज। नगर निगम उदयपुर का दीपावली मेला 2026 का 28 अक्टूबर को उद्घाटन होगा। 15 दिवसीय इस मेले की शुरूआत टाउन हॉल शाम 7.30 बजे निम्बार्क पीठ अस्थल आश्रम के मेवाड़ महामण्डलेश्वर रासबिहारी शरण और मंत्री बाबूलाल खराड़ी करेंगे। | udaipur deepawali mela 2026

28 अक्टूबर से 11 नवंबर तक टाउन हॉल में होने वाले दीपावली मेले को लेकर आयोजित पत्रकार वार्ता में महापौर पारस सिंघवी और मेला संयोजक पार्षद प्रमोद सामर ने 28 अक्टूबर से 3 नवंबर तक होने वाले सांस्कृतिक संध्या आयोजन की जानकारी दी।

नगर निगम महापौर पारस सिंघवी ने बताया कि आमजन के मनोरजन के लिए झूले एवं विभिन्न प्रकार की खाने-पीने एवं खरीदारी के लिए दुकानें लगवाई गयी हैं। जनता का प्रवेश निशुल्क रहेगा।

नगर निगम को मेले में दुकानों से 1 करोड़ 1 लाख 11 हजार रूपए और झूले से 85 लाख 11 हजार रूपये कुल करीब 1 करोड़ 86 लाख रूपए की आय हुई है।

मेला संयोजक प्रमोद सामर ने बताया कि दीपावली मेले के व्यवस्थित आयोजन हेतु कुल 21 समितियां बनाई गई है। जिसमें प्रशासनिक समिति अध्यक्ष महापौर पारस सिंघवी है व आयुक्त एवं प्रभारी अधिकारी अभिषेक खन्ना, उपमहापौर दिनेश भट्ट, उपायुक्त हरि सिंह देवल, लेखाधिकारी बाबूलाल बंजारा सहित 31 अन्य को शामिल किया गया है।

सम्पूर्ण आयोजन स्थल की सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पुलिस बल, होमगार्ड, निगम के वॉलिंटियर्स सहित जगह जगह कैमरे लगाकर भी निगरानी की जाएगी।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (7073401584 / 9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Exit mobile version