Site icon AR Live News

उदयपुर पंचायत चुनाव: नाई में सर्वाधिक 83.27% मतदान, भिंडर में सरपंच प्रत्याशी से मारपीट

Voting Percentage Udaipur Panchayat Election

उदयपुर, एआर लाइव न्यूज। उदयपुर जिले में पंचायतीराज चुनाव के पहले चरण के तहत शनिवार को 10 पंचायत समिति की 283 ग्राम पंचायतों में सरपंच और वार्ड पंच पदों के लिए मतदान संपन्न हुआ। शाम 6 बजे तक जिले में कुल 83.27 % मतदान हुआ। मतदान का निर्धारित समय पूरा होने के बाद विभिन्न मतदान केंद्रों पर मतगणना की प्रक्रिया शुरू हो गई। देर शाम से सरपंच और वार्ड पंच पदों के चुनाव परिणाम आने शुरू होने की संभावना है। Udaipur Panchayat Election 2026

राज्य निर्वाचन आयोग से प्राप्त प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पहले चरण में शाम 6 बजे तक नाई क्षेत्र में सर्वाधिक 85 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। इसके अलावा झाड़ोल, फलासिया और मावली सहित कई क्षेत्रों में भी मतदाताओं ने उत्साह के साथ मतदान किया। Udaipur Panchayat Election 2026

भिंडर के चारगदिया पंचायत के सरपंच प्रत्याशी शक्ति सिंह शक्तावत के साथ मारपीट का मामला भी सामने आया है। शक्ति सिंह का आरोप है कि वह रात को चुनाव प्रचार के लिए निकला हुआ था, तभी कुछ लोगों ने उस पर हमला किया। जिससे उसके सिर में चोट आयी। शक्ति सिंह ने भिंडर थाने में रिपोर्ट भी दी है।

उदयपुर जिले में पंचायत चुनाव के दौरान सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की आवाजाही बनी रही। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, सुबह 10 बजे तक 16.50 प्रतिशत मतदान हुआ था। दोपहर 1 बजे तक मतदान का प्रतिशत बढ़कर 44.19 हो गया, जबकि दोपहर 3 बजे तक 58.45 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। शाम 6 बजे तक जिले में कुल 83.27 % मतदान हुआ ।

उदयपुर जिले में पंचायत समिति क्षेत्रवार मतदान प्रतिशत

Exit mobile version