Site iconSite icon AR Live News

8.64 करोड़ रुपये की विदेशी सिगरेट जब्त, 43.20 लाख सिगरेट की खेप पकड़ी

dri-seizes-foreign-cigarettes-mizoram-8-64-croredri-seizes-foreign-cigarettes-mizoram-8-64-crore

नई दिल्ली,एआर लाइव न्यूज। राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई) ने मिजोरम में तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 8.64 करोड़ रुपये मूल्य की 43.20 लाख विदेशी मूल की सिगरेट जब्त की हैं। म्यांमार से तस्करी कर लाई गई सिगरेट की यह खेप आइजोल ले जाई जा रही थी। कार्रवाई के दौरान ट्रक को जब्त कर उसके चालक को गिरफ्तार किया गया है। | DRI Seizes Foreign Cigarettes

डीआरआई ने खुफिया जानकारी के आधार पर यह अभियान चलाया। अधिकारियों को सूचना मिली थी कि एक ट्रक में भारी मात्रा में विदेशी सिगरेट भरकर आइजोल ले जाई जा रही हैं। इसके बाद डीआरआई की आइजोल क्षेत्रीय इकाई के अधिकारियों ने चंफाई-आइजोल मार्ग पर निगरानी बढ़ाई और तुइरियल गांव के पास संदिग्ध ट्रक को रोक लिया। | DRI Seizes Foreign Cigarettes

ट्रक की गहन तलाशी के दौरान अधिकारियों को 432 डिब्बे मिले। इनमें पैट्रॉन ब्रांड की कुल 43,20,000 विदेशी सिगरेट भरी हुई थीं। जब्त सिगरेट की अनुमानित कीमत 8.64 करोड़ रुपये बताई गई है।

जांच में सामने आया कि सिगरेट के पैकेटों पर सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम, 2003 के तहत अनिवार्य चित्रात्मक और स्वास्थ्य संबंधी चेतावनियां नहीं थीं। नियमों के उल्लंघन के मामले में सीमा शुल्क अधिनियम, 1962 की धारा 110 के तहत सिगरेट की खेप और परिवहन में इस्तेमाल किए गए ट्रक को जब्त कर लिया गया। ट्रक चालक को गिरफ्तार किया गया है।

प्रारंभिक जांच के अनुसार, विदेशी सिगरेट की खेप म्यांमार से मिजोरम-म्यांमार सीमा पर स्थित जोखावथर क्षेत्र के रास्ते भारत लाई गई थी। इसके बाद इसे आइजोल ले जाया जा रहा था। यह कार्रवाई पूर्वोत्तर भारत में विदेशी तंबाकू उत्पादों की अवैध आवाजाही और सीमा पार तस्करी के नेटवर्क पर कार्रवाई के लिहाज से महत्वपूर्ण मानी जा रही है। डीआरआई की इस कार्रवाई से विदेशी मूल की सिगरेट की तस्करी पर अंकुश लगाने के प्रयासों को मजबूती मिली है। मामले में आगे की जांच जारी है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (7073401584 – 9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Exit mobile version