Site iconSite icon AR Live News

एसीबी का बड़ा ट्रैप: उदयपुर GST अधीक्षक रिश्वत मामले में पकड़े गए, 25 लाख की रिश्वत लेते दो दलाल गिरफ्तार

udaipur-acb-trap-25-lakh-bribe-two-brokers-arrested-cgst-superintendent-detainedudaipur-acb-trap-25-lakh-bribe-two-brokers-arrested-cgst-superintendent-detained

जयपुर,एआर लाइव न्यूज। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने राजसमन्द टीम ने बड़ी ट्रेप कार्रवाई करते हुए केन्द्रीय माल एवं सेवाकर (CGST) आयुक्तालय, उदयपुर के अधीक्षक सांवल राम के लिए 25 लाख रुपये की रिश्वत लेते दो दलालों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान एसीबी ने सांवल राम को भी डिटेन किया है। | Udaipur ACB Trap | CGST Superintendent Detained

एसीबी के अनुसार, राजसमन्द स्थित एसीबी चौकी को परिवादी ने शिकायत दी थी कि उसकी दो रजिस्टर्ड फर्म हैं। एक फर्म की रिकवरी राशि नहीं निकालने, शो-कॉज नोटिस और सम्मन का निस्तारण करवाने तथा दूसरी फर्म के नाम से जारी सम्मन और नोटिस का निस्तारण कराने एवं फर्म का खाता एक्टिव कराने के लिए सांवल राम द्वारा दलाल अनिल पारीक के माध्यम से 60 लाख रुपये रिश्वत की मांग की जा रही है और 25 लाख रुपये पहली किश्त के रूप में देने के लिए परेशान करने की बात कही गई।

एसीबी ने शिकायत का सत्यापन कराया। सत्यापन के दौरान CGST उदयपुर के अधीक्षक सांवल राम के लिए अनिल पारीक के माध्यम से पहली किश्त के रूप में 25 लाख रुपये की रिश्वत मांगने की पुष्टि हुई।

एसीबी टीम ने मंगलवार को ट्रेप कार्रवाई की। एसीबी के मुताबिक दलाल अनिल पारीक ने दूसरे दलाल सुशील पारीक के माध्यम से 25 लाख रुपये की रिश्वत राशि प्राप्त की। इसके बाद दोनों दलालों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया। कार्रवाई के दौरान एसीबी ने CGST उदयपुर के अधीक्षक सांवल राम को भी डिटेन कर लिया है। एसीबी अधिकारियों के सुपरविजन में सांवल राम के उदयपुर स्थित निवास की तलाशी ली जा रही है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Exit mobile version