Site icon AR Live News

एनजीओ से मांगी रिश्वत, दो अधिकारी पकड़े गए

fcra-registration-bribe-demand-two-officers-caught-delhi

नई दिल्ली, एआर लाइव न्यूज। गृह मंत्रालय से मिली जानकारी के आधार पर दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने केंद्रीय एजेंसियों के साथ मिलकर 28 सितंबर 2026 को नई दिल्ली में दो सरकारी अधिकारियों को पकड़ा है। पकड़े गए अधिकारियों में एक सीनियर अकाउंटेंट और दूसरा अकाउंटेंट के पद पर कार्यरत है। | FCRA registration bribe demand

आरोप है कि दोनों अधिकारियों ने एक एसोसिएशन से संपर्क कर उसका लंबित FCRA रजिस्ट्रेशन कराने के बदले अवैध रूप से रिश्वत की मांग की थी। इनमें से एक अधिकारी वर्तमान में गृह मंत्रालय के Foreigners Division में तैनात है, जबकि दूसरा Pay and Accounts Office में कार्यरत है। दूसरा अधिकारी पहले Foreigners Division में काम कर चुका है।

शुरुआती पूछताछ में सामने आया है कि दोनों अधिकारी कथित तौर पर गैर-कानूनी तरीके से पैसे लेकर कुछ संगठनों के FCRA रजिस्ट्रेशन और रिन्यूअल में मदद करने के लिए उनके संपर्क में थे। मामले में आगे की जांच जारी है।

गृह मंत्रालय ने कहा है कि भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाती है और इस मामले में उचित कानूनी एवं विभागीय कार्रवाई की जा रही है।

मंत्रालय के अनुसार, FCRA से जुड़ी सभी सेवाएं FCRA पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन उपलब्ध हैं। किसी भी FCRA सेवा में मदद के लिए किसी बिचौलिए, एजेंट या व्यक्ति को अधिकृत नहीं किया गया है।

Exit mobile version