Site iconSite icon AR Live News

आठ इंच बारिश से तरबतर हुआ आसपुर, खेरवाड़ा में साढ़े पांच इंच बारिश

heavy rain in Mewar before monsoon withdrawalheavy rain in Mewar before monsoon withdrawal

उदयपुर, एआर लाइव न्यूज। राजस्थान में मानसून की विदाई से पहले मेवाड़ के कई इलाकों में बारिश का दौर तेज हो गया है। पिछले 24 घंटे में डूंगरपुर, सलूंबर और उदयपुर जिलों में भारी से अतिभारी बारिश दर्ज की गई। डूंगरपुर जिले के आसपुर में 200 मिलीमीटर यानी 8 इंच बारिश हुई, जो प्रदेश में सर्वाधिक रही। वहीं उदयपुर जिले के खेरवाड़ा में 135 मिलीमीटर यानी करीब साढ़े पांच इंच बारिश दर्ज की गई। rain in udaipur division | rain in Mewar before monsoon withdrawal

तेज बारिश के चलते कई इलाकों में नदी-नाले उफान पर आ गए। लंबे समय से अच्छी बारिश का इंतजार कर रहे लोगों को मानसून के इस दौर से राहत मिली है। मेवाड़ के जलस्रोतों और कैचमेंट क्षेत्रों में हुई बारिश से स्थानीय स्तर पर पानी की आवक बढ़ने की उम्मीद भी बनी है। | rain in udaipur division

डूंगरपुर जिले में मानसून सबसे अधिक सक्रिय रहा। आसपुर में 200 मिलीमीटर और सोम कमला अम्बा क्षेत्र में 198 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। फलोज में 164 मिलीमीटर, गणेशपुर में 122 मिलीमीटर और डूंगरपुर में 111 मिलीमीटर बारिश हुई। उदयपुर शहर में आधा इंच बारिश हुई।

देवास के बांधों से पानी डायवर्ट करने से हो रही पानी की आवक से रात भर में पिछोला के जलस्तर में एक इंच की बढ़ोतरी होकर जलस्तर 6 फीट 10 इंच हुआ है। सीसारमा नदी में साढ़े तीन फीट पानी का बहाव है। पिछोला में पानी लाने अलसीगढ़ बांध की टनल के गेट डेढ़ फीट जबकि मादड़ी बांध की टनल के गेट ढ़ाई फीट खोल रखे है।

इधर प्रतापगढ़ जिले में स्थित भंवर सेमला बांध आज दोपहर में लबालब होकर छलक गया। पानी की आवक को देखते हुए जलसंसाधन विभाग ने पानी की निकासी के लिए बांध के 4 गेट खोल दिए है। बांध में कैचमेंट से पानी की आवक बनी हुई है।

उदयपुर जिले में भी कई स्थानों पर अच्छी बारिश हुई। खेरवाड़ा में 135 मिलीमीटर, ऋषभदेव में 127 मिलीमीटर और डाया में 118 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। नया गांव में 95 मिलीमीटर तथा केजड़ में 98 मिलीमीटर बारिश हुई।

सलूंबर जिले में सराड़ा में 132 मिलीमीटर, सेमारी में 129 मिलीमीटर, झल्लारा में 118 मिलीमीटर और सलूंबर में 114 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई। लसाड़िया में 58 मिलीमीटर और जयसमंद में 60 मिलीमीटर बारिश हुई।

बारिश का असर मेवाड़ के अन्य जिलों में भी देखने को मिला। राजसमंद के सरदारगढ़ में 43 मिलीमीटर और भीम में 40 मिलीमीटर बारिश हुई। बांसवाड़ा के अरथूना में 35 मिलीमीटर तथा चित्तौड़गढ़ के राशमी में 30 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। प्रतापगढ़ के वागन बांध में 21 मिलीमीटर बारिश हुई।

इन जिलों में भी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे में अजमेर, ब्यावर, भीलवाड़ा, भरतपुर, बूंदी, सवाई माधोपुर, सिरोही और टोंक जिलों में भी मध्यम से भारी बारिश दर्ज की गई। पश्चिमी राजस्थान में कुछ स्थानों पर मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश हुई।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (7073401584 – 9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Exit mobile version