Site iconSite icon AR Live News

मानसून की विदाई की तैयारी, 19 सितंबर से राजस्थान के कुछ हिस्सों में हो सकती वापसी

Unseasonal rain in UdaipurUnseasonal rain in Udaipur

उदयपुर,एआर लाइव न्यूज। राजस्थान में मानसून अब विदाई की ओर बढ़ रहा है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 19 सितंबर से प्रदेश के कुछ हिस्सों से मानसून की वापसी शुरू हो सकती है। मानसून की विदाई से पहले पिछले 24 घंटों में मेवाड़ के कई जिलों में अच्छी बारिश हुई, लेकिन उदयपुर की झीलों के कैचमेंट क्षेत्रों में अभी भी तेज बारिश का इंतजार बना हुआ है। | Rajasthan monsoon withdrawal 2026 | latest news udaipur monsoon 2026

मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान में मानसून की वापसी की प्रक्रिया 19 सितंबर से कुछ हिस्सों में शुरू होने की संभावना है। ऐसे में अगले कुछ दिनों में होने वाली बारिश उदयपुर सहित मेवाड़ के जलाशयों और झीलों के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है। | Rajasthan monsoon withdrawal 2026 | latest news udaipur monsoon 2026

मेवाड़ के कई जिलों में मध्यम से भारी बारिश

पिछले 24 घंटों के दौरान बांसवाड़ा, डूंगरपुर, चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़ और सलूंबर जिलों में कुछ स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा जयपुर, अलवर, कोटपूतली-बहरोड़, खैरथल-तिजारा, भीलवाड़ा, कोटा, बारां और झालावाड़ जिलों में भी कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हुई।

सबसे अधिक 109 मिलीमीटर (करीब सवा चार इंच) बारिश बांसवाड़ा के लोहारिया और डूंगरपुर के सागवाड़ा में दर्ज की गई। उदयपुर शहर में भी पिछले 24 घंटों में 17 मिलीमीटर बारिश हुई।

उदयपुर शहर में बारिश होने के बावजूद झीलों के प्रमुख कैचमेंट क्षेत्रों में अपेक्षित तेज बारिश नहीं हुई है। ऐसे में मानसून की विदाई से पहले झीलों में पर्याप्त पानी की आवक को लेकर उम्मीदें सीमित बनी हुई हैं।

मेवाड़ में इन क्षेत्रों में हुई भारी बारिश (बारिश के आंकड़े मिलीमीटर में)

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (7073401584 – 9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Exit mobile version