Site iconSite icon AR Live News

बारिश का बड़ा अपडेट:13-14 सितंबर को उदयपुर-कोटा संभाग में भारी बारिश के आसार

rajasthan-weather-update-september-10-rain-alertrajasthan-weather-update-september-10-rain-alert

मौसम विभाग ने आज 10 सितंबर को ताजा अपडेट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक 11 सितंबर से भरतपुर, जयपुर और कोटा संभाग के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का नया दौर शुरू होने की संभावना है। इसके बाद बारिश का दायरा और बढ़ सकता है। | Rajasthan weather update September

12 से 16 सितंबर के बीच जयपुर, भरतपुर, कोटा, उदयपुर और अजमेर संभाग के कुछ और हिस्सों में बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की प्रबल संभावना जताई गई है।

वर्तमान में उदयपुर सहित संभाग के अधिकांश झीलें, तालाब और बांध खाली पड़े है। ऐसे में मौसम विभाग के पूर्वानुमान इस दौर में तेज बारिश होती है तो पानी को लेकर काफी कुछ राहत मिल सकती है।

13 और 14 सितंबर को कोटा तथा उदयपुर संभाग और आसपास के क्षेत्रों में कहीं-कहीं मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। ऐसे में इन क्षेत्रों में मानसून की गतिविधियां अपेक्षाकृत अधिक प्रभावी रहने की संभावना है।

उदयपुर संभाग में बारिश का यह दौर स्थानीय जलस्रोतों, बांधों और झीलों के लिए भी महत्वपूर्ण हो सकता है। हालांकि बारिश की वास्तविक स्थिति स्थानीय मौसम प्रणालियों और क्षेत्रवार बादलों की सक्रियता पर निर्भर करेगी।

पश्चिमी राजस्थान में भी कुछ स्थानों पर बारिश होने का अनुमान है। बीकानेर संभाग में 13 से 15 सितंबर के दौरान छुटपुट स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। वहीं जोधपुर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (7073401584 – 9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Exit mobile version