दो दिन उदयपुर और अजमेर संभाग में कुछ जगह हल्की से मध्यम बारिश की संभावना
उदयपुर। एआर लाइव न्यूज। कई दिनों की सुस्ती के बाद राजस्थान में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। पिछले 24 घंटों में पूर्वी राजस्थान के कई जिलों में अच्छी बारिश दर्ज की गई। सवाई माधोपुर के भाड़ौती में प्रदेश की सर्वाधिक 120 मिलीमीटर (करीब 5 इंच) बारिश दर्ज हुई। मौसम विभाग ने 25 और 26 अगस्त को पूर्वी राजस्थान के कई हिस्सों में बारिश की गतिविधियां बढ़ने और कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना जताई है। | Rajasthan Monsoon 2026 | latest news monsoon rajasthan
25-26 अगस्त को इन संभागों में बढ़ेगी बारिश
मौसम विभाग के अनुसार कोटा, भरतपुर और जयपुर संभाग के कुछ हिस्सों में 25-26 अगस्त को मानसून सक्रिय रहेगा। इस दौरान कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। वहीं उदयपुर और अजमेर संभाग में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। ऐसे में उदयपुर संभाग सहित आसपास के इलाकों में भी मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। | Rajasthan Monsoon 2026 | latest news udaipur monsoon
जोधपुर और बीकानेर संभाग में कमजोर रहेगा मानसून
पश्चिमी राजस्थान में मानसून की गतिविधियां फिलहाल कमजोर रहने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक जोधपुर और बीकानेर संभाग के अधिकांश हिस्सों में अगले एक सप्ताह मानसून कमजोर रह सकता है। इन क्षेत्रों में तापमान 36 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।
पिछले 24 घंटे में कहां कितनी बारिश (आंकड़े मिलीमीटर में)
- सवाई माधोपुर: भाड़ौती 120, भावरा 105, मित्रपुरा 74 , चौथ का बरवाड़ा 72
- दौसा: राहुवास 105 , दौसा 95 , लालसोट 95 , निर्झरना 78
- टोंक: अलीगढ़ 108 , ठिकरिया 80 , गलवा टैंक 77, उनियारा 73, मोतीसागर 71, गलवानिया बंध 70
- डीग: सीकरी 102 , जुरहरा 67
- अलवर: गोविंदगढ़ 82 , मालाखेड़ा 79
- खेरथल-तिजारा: हरसोली 87, किशनगढ़बास 80
- बूंदी: नैनवा 72 , केशवरायपाटन 67
- झालावाड़: पचपहाड़ 67
- धौलपुर: उर्मीलासागर 65
- जयपुर: तुंगा 65
- सवाई माधोपुर: ढील 67
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

