Site iconSite icon AR Live News

उदयपुर में आज से दौड़ेंगी ई-बसें, CM भजनलाल शर्मा करेंगे वर्चुअल शुभारंभ; जानें 10 रूट और किराया

Udaipur e-bus service starts today, August 18 with 10 routes CM Bhajanlal Sharma will virtually launch the electric bus service at 4 PMUdaipur e-bus service starts today, August 18 with 10 routes CM Bhajanlal Sharma will virtually launch the electric bus service at 4 PM
उदयपुर,एआर लाइव न्यूज। उदयपुर शहर में इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू होने का इंतजार मंगलवार, 18 अगस्त 2026 को खत्म होने जा रहा है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मंगलवार शाम 4 बजे वर्चुअल कार्यक्रम के जरिए उदयपुर में ई-बस सेवा का शुभारंभ करेंगे। शुरुआत में शहर के 10 प्रमुख रूटों पर इलेक्ट्रिक बसों का संचालन किया जाएगा। आने वाले दिनों में यात्रियों की जरूरत के अनुसार कुछ अन्य रूटों को भी ई-बस सेवा से जोड़ने की योजना है। | Udaipur e-bus service

उदयपुर नगर निगम ने ई-बसों के संचालन के लिए तितरड़ी क्षेत्र स्थित धोल की पाटी में बस डिपो तैयार किया है। नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना की देखरेख में बस सेवा से जुड़ी तैयारियां पूरी की गई हैं। | latest news udaipur e-bus nagar nigam udaipur

ई-बस संचालन की जिम्मेदारी नगर निगम की विद्युत शाखा के एक्सईएन रितेश पाटीदार को प्रभारी अधिकारी के रूप में दी गई है। प्रति यात्री बस का किराया दूरी के हिसाब से 10 रूपए से लेकर 100 रूपए तक रखा गया है।

उदयपुर में ई-बस सेवा शुरू होने से शहर की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को मजबूती मिलने की उम्मीद है। वर्तमान में शहर में स्मार्ट सिटी बसों का संचालन हो रहा है। ई-बसों के जुड़ने से यात्रियों को सार्वजनिक परिवहन के लिए अतिरिक्त विकल्प मिलेगा।

इलेक्ट्रिक बसें पर्यावरण के लिहाज से भी महत्वपूर्ण हैं, क्योंकि इनमें पारंपरिक ईंधन से चलने वाले वाहनों की तुलना में स्थानीय स्तर पर उत्सर्जन नहीं होता। सर्वाधिक किराया उदयपुर से डबोक एयरपोर्ट तक चलने वाली बस का रहेगा।

उदयपुर ई-बस का किराया कितना रहेगा?

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Exit mobile version