Site iconSite icon AR Live News

डबल मर्डर: वृद्ध दंपति की लाशें घर में रखे बक्से में मिलीं

udaipur double murder sayra missing-elderly-couple-dead-bodies-found-in-boxudaipur double murder sayra missing-elderly-couple-dead-bodies-found-in-box
उदयपुर/गोगुंदा,एआर लाइव न्यूज। उदयपुर जिले के गोगुंदा के सायरा थाना क्षेत्र के पुनावली गांव में घर से लापता वृद्ध दंपति लहरीलाल पालीवाल और पत्नी राधा देवी की लाशें 48 घंटों बाद आज शुक्रवार सुबह उन्हीं के घर के एक कमरे में रखे लोहे के बड़े बक्से में मिली हैं। उदयपुर में हुए इस डबल मर्डर ने सनसनी फैला दी है। वृद्ध दंपत्ति घर में अकेले रहते थे। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। | udaipur elderly couple murder | udaipur crime news | udaipur double murder case

परिजनों और ग्रामीणों ने शव मौके से उठाने से इनकार कर दिया। सूचना पर एसपी डॉ. अमृता दुहन, एडि.एसपी, डीएसपी छगन पुरोहित, थानाधिकारी शैतान सिंह मय जाब्ता मौके पर पहुंचे हैं। एफएसएल टीमों ने मौके पर सैंपल लिए, वहीं डॉग स्क्वॉयड टीम ने भी मौका मुआयना किया है। मौके से वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी की गयी।वीडियो में सुनें क्या बोलीं एसपी डॉ अमृता दुहन

https://arlivenews.com/wp-content/uploads/2026/08/udaipur-double-murder-sayra-missing-elderly-couple-dead-bodies-found-in-box.mp4
आक्रोशित ग्रामीणों को शांत करते हुए एसपी डॉ. अमृता दुहन ने कहा इस वारदात का खुलासा करने की मैं जिम्मेदारी लेती हूं। उन्होंने ग्रामीणों और परिजनों से सहयोग की अपील की। इसके बाद पोस्टमार्टम प्रक्रिया शुरू हो सकी। पुलिस परिजनों से जानकारी जुटा रही है ताकि कोई सुराग मिल सके। आरोपियों द्वारा किसी सुपारी किलर से हत्या कराए की आशंका भी है, क्यों कि जिस तरह से हत्या की गयी और लाशों को पॉलीथिन में पैक कर बक्से में रखा गया, वह सामान्य नहीं है। मामला संपत्ति विवाद या पुरानी रंजिश का होने की आशंका है, क्यों कि घर में रखे जेवर सुरक्षित हैं। बदमाश प्री-प्लांड मर्डर के लिए ही आए थे, लूट के लिए नहीं।

जिस घर में दंपत्ति की लाशें लोहे के बक्से में बंद थीं, उस घर में उनका बेटा गुरूवार सुबह से रह रहा था। माता-पिता के लापता होने पर दंपत्ति का बेटा मनोहरलाल पालीवाल जूनागढ़ से गांव गुरूवार सुबह ही लौटा था। बेटा, अन्य रिश्तेदार इसी घर में रह रहे थे। लोगों का आना-जाना था। लेकिन किसी का ध्यान घर के आखिरी में बने उस कमरे में रखे लोहे के बक्से तक नहीं गया, जिसमें 48 घंटों से वृद्ध दंपत्ति की लाशें थी। बदमाशों ने बक्से में लाशें रखने के बाद ऊपर कुछ बिस्तर डाल दिए और लोहे का बक्सा बंद कर उसके ऊपर भी बिस्तर रख दिए। संभावना है कि दंपत्ति की लाशों के बिस्तरों में दबे होने के कारण ही दो दिन घर में किसी को बदबू नहीं आयी।

मौका स्थिति के अनुसार घर काफी बड़ा है। आशंका है कि मंगलवार रात घर में घुसे बदमाशों ने वृद्ध दंपत्ति के हाथ-पैर बांधकर संभवत गला दबाकर हत्या की और शव पॉलीबैग में पैक कर घर के आखिरी में बने कमरे में रखे लोहे के बड़े बक्से में रखे। बक्से में लाशें रखने के बाद उपर कुछ बिस्तर डाल दिए और लोहे का बक्सा बंद कर उसके उपर भी बिस्तर रख दिए।

इस कमरे में लोगों का आना-जाना कम था। बिस्तरों से दबे होने के कारण दो दिन बदबू नहीं आयी। आज इस कमरे में वृद्ध दंपत्ति की भाणेज सोनू जब पोछा लगाने गयी तो उसे बदबू महसूस हुई। उसने परिजनों को बताया। बक्से को खोला गया तो बिस्तरों के नीचे राधा देवी की लाश मिली। राधा देवी की लाश निकाली तो बिस्तरों के नीचे लहरीलाल पालीवाल की लाश मिली।

जानकारी के अनुसार मामले में संपत्ति विवाद या किसी पुरानी रंजिश की आशंका जतायी जा रही है। मारने वाला गांव, घर से वाकिफ था। जिस बक्से में लाशें मिलीं, उसी में 20-30 तोला सोने के जेवर रखे थे, लेकिन घर से कोई जेवर या पैसा नहीं गया है। ऐसे में लूट के इरादे से यह डबल मर्डर नहीं हुआ है।

पुलिस दो दिन से दंपत्ति की तलाश कर रही थी। उनकी मोबाइल लोकेशन जांची गयी तो वह लखावली आयी। आशंका है कि हत्या करने वाले बदमाश ही बुजुर्ग का मोबाइल लखावली फेंक फरार हुए।

क्लिक कर यह भी पढ़ें: दो दिन से लापता थे वृद्ध दंपत्ति, तलाश में जुटे थे परिजन, ग्रामीण

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version