Site iconSite icon AR Live News

लोकसभा अध्यक्ष बिरला की विपक्ष से अपील- आपकी प्रमुख मांगें मानी, अब सदन चलाने में सहयोग करें

Lok Sabha Speaker Om Birla appeal to oppositionLok Sabha Speaker Om Birla appeal to opposition

नई दिल्ली। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने के लिए सभी राजनीतिक दलों से सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि विपक्ष की दोनों प्रमुख मांगें मान ली गई हैं। गृहमंत्री चर्चा में भाग लेंगे और छात्रों से जुड़े मुद्दे पर भी सदन में चर्चा होगी। ऐसे में अब सभी दलों को सदन की कार्यवाही चलाने में सहयोग करना चाहिए। | Lok Sabha Speaker Om Birla appeal to opposition

लोकसभा अध्यक्ष बिरला ने सदस्यों से कहा कि उन्होंने बुधवार को हुई बिजनेस एडवाइजरी कमेटी (BAC) की बैठक में भी सभी दलों से सदन चलाने का आग्रह किया था और आज एक बार फिर सभी सदस्यों से अपील करते हैं कि वे सदन की कार्यवाही को सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करें।

https://arlivenews.com/wp-content/uploads/2026/08/Lok-Sabha-Speaker-Om-Birla-appeal-to-opposition.mp4

प्रश्नकाल में तख्तियां और बैनर लाने पर जताई आपत्ति

लोकसभा अध्यक्ष ने प्रश्नकाल के दौरान सदन में तख्तियां और बैनर लाने पर भी आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि इस तरह की गतिविधियां सदन की मर्यादा के अनुरूप नहीं हैं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में संवाद और सहयोग के माध्यम से सदन चलता है और सभी सदस्यों को इसकी गरिमा बनाए रखने की जिम्मेदारी निभानी चाहिए।

सदन नहीं चलने से व्यथित होता है मन

ओम बिरला ने कहा कि जब सदन की कार्यवाही नहीं चलती है तो उनका मन व्यथित होता है। उन्होंने बताया कि कई माननीय सांसद व्यक्तिगत रूप से उनसे मिलकर कह चुके हैं कि सदन की कार्यवाही चलनी चाहिए और महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि प्रश्नकाल सदन की कार्यवाही का बेहद महत्वपूर्ण हिस्सा है। प्रश्नकाल के दौरान सदस्यों को अपने प्रश्नों के माध्यम से सरकार से जवाब लेने और जनहित के मुद्दों को उठाने का अवसर मिलता है। इसलिए इस दौरान प्रश्नकाल की गरिमा और महत्व को बनाए रखना जरूरी है।

देशहित के विधेयकों पर हो सार्थक चर्चा

लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि सदन में कई महत्वपूर्ण विधेयक पेश किए जाते हैं, जिनका सीधा संबंध देशहित से होता है। ऐसे विधेयकों पर सदन में व्यापक और सार्थक चर्चा होनी चाहिए, ताकि सभी पक्ष अपनी बात रख सकें और लोकतांत्रिक प्रक्रिया मजबूत हो।

उन्होंने सभी दलों और सांसदों से अपील की कि वे राजनीतिक मतभेदों से ऊपर उठकर सदन की कार्यवाही को सुचारू बनाने में सहयोग करें और महत्वपूर्ण राष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा का अवसर सुनिश्चित करें।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Exit mobile version