Site iconSite icon AR Live News

उदयपुर: डकैती, बुजुर्ग की हत्या, घर में घुसकर महिलाओं के साथ की लूटपाट

udaipur robbery-murder-elderly-killed-in -sanwad-fatehnagarudaipur robbery-murder-elderly-killed-in -sanwad-fatehnagar

उदयपुर | एआर लाइव न्यूज। उदयपुर जिले के फतहनगर थाना क्षेत्र के सनवाड़ गांव में सोमवार देर रात डकैती की वारदात ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी। 6-7 नकाबपोश बदमाशों ने एक घर में घुसकर महिलाओं के साथ लूटपाट की और विरोध करने पर 70 वर्षीय बुजुर्ग देवीलाल गमेती की हत्या कर दी। बदमाशों ने परिवार के अन्य 3 सदस्यों के साथ भी बेरहमी से मारपीट की, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। | Udaipur Robbery Murder | udaipur crime news

देर रात घर में घुसे 6-7 नकाबपोश बदमाश

पीड़ित परिवार के अनुसार रात करीब 1 से 1:30 बजे सभी सदस्य घर में सो रहे थे। इसी दौरान 6-7 नकाबपोश बदमाश हथियारों के साथ घर में घुस आए। बदमाशों ने महिलाओं को धमकाकर उनके जेवर उतरवा लिए। जब घर के पुरुषों ने विरोध किया तो बदमाशों ने डंडों और पत्थरों से हमला कर दिया।

बदमाशों ने परिवार के 70 वर्षीय देवीलाल गमेती की सिर पर डंडे से वार कर हत्या कर दी। वहीं उनके पुत्र ओंकारलाल, शिवलाल और पोते अनिल को डंडों-पत्थरों से पीटकर उन्हें गंभीर घायल कर दिया। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

गांव में आक्रोश, गिरफ्तारी तक शव नहीं उठाने की चेतावनी

घटना की सूचना मिलते ही फतहनगर थाना पुलिस, डीएसपी चांदमल सिंगारिया और थानाधिकारी मदनलाल पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे। एफएसएल टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए।

घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों ने आरोपियों की गिरफ्तारी तक शव नहीं उठाने की चेतावनी दी। पुलिस अधिकारियों द्वारा जल्द कार्रवाई और गिरफ्तारी का आश्वासन देने के बाद मामला शांत हुआ।

पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। संदिग्धों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं। पुलिस का कहना है कि वारदात में शामिल सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

क्लिक कर यह भी पढ़ें: उदयपुर के गांव भी असुरक्षित, दो दिन पहले ही घर में घुसकर हुई थी वृद्धा और उसकी बेटी की हत्या

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Exit mobile version