Site iconSite icon AR Live News

गीतांजली हॉस्पिटल उदयपुर में निःशुल्क मिर्गी रोग शिविर, 100 से अधिक मरीजों को मिला लाभ

geetanjali-hospital-udaipur-free-epilepsy-camp-100-patients-benefitedgeetanjali-hospital-udaipur-free-epilepsy-camp-100-patients-benefited

उदयपुर,एआर लाइव न्यूज।। शहर के गीतांजली हॉस्पिटल में आयोजित दो दिवसीय निःशुल्क मिर्गी (ताण) रोग शिविर का सफलतापूर्वक समापन हुआ। शिविर में उदयपुर सहित आसपास के जिलों से 100 से अधिक मरीजों ने भाग लेकर न्यूरोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. अनीस जुकरवाला से विशेषज्ञ परामर्श और आधुनिक जांच सुविधाओं का लाभ प्राप्त किया। | Geetanjali Hospital Udaipur Free Epilepsy Camp

शिविर के दौरान डॉ. अनीस जुकरवाला और उनकी टीम ने मरीजों की विस्तृत जांच कर मिर्गी रोग से संबंधित आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया। जरूरतमंद मरीजों की EEG जांच निःशुल्क की गई, जबकि एमआरआई एवं सीटी स्कैन (एपिलेप्सी प्रोटोकॉल) पर 50 प्रतिशत तक की विशेष छूट प्रदान की गई।

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, जिन मरीजों में एपिलेप्सी सर्जरी की आवश्यकता पाई गई है, उन्हें शीघ्र ही गीतांजली हॉस्पिटल में मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना (MAAY) के तहत सर्जरी की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

इस अवसर पर डॉ. अनीस जुकरवाला ने कहा कि मिर्गी का समय पर निदान, सही दवा और नियमित उपचार से प्रभावी नियंत्रण संभव है। उन्होंने लोगों से अपील की कि मिर्गी को लेकर समाज में फैली भ्रांतियों और अंधविश्वासों से बचें तथा दौरे की स्थिति में तुरंत न्यूरोलॉजिस्ट से संपर्क करें।

शिविर में शामिल मरीजों और उनके परिजनों ने अस्पताल की निःशुल्क विशेषज्ञ सेवाओं एवं सुव्यवस्थित व्यवस्थाओं की सराहना की। अस्पताल प्रशासन ने बताया कि जनहित में भविष्य में भी ऐसे स्वास्थ्य शिविर नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक लोगों तक विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाई जा सकें।

Exit mobile version