Site iconSite icon AR Live News

सीसारमा नदी में सवा तीन फीट बहाव, अलसीगढ़ में सवा दो इंच और नाई में एक इंच बारिश

sisarma river Udaipur monsoonsisarma river Udaipur monsoon

उदयपुर, एआर लाइव न्यूज। उदयपुर जिले में कैचमेंट क्षेत्रों में बीती रात हुई बारिश से सीसारमा नदी में जलप्रवाह बढ़कर करीब सवा तीन फीट तक पहुंच गया। अलसीगढ़ क्षेत्र में सवा दो इंच और नाई में एक इंच बारिश दर्ज होने से नदी में बहाव तेज हुआ है। वहीं उदयपुर शहर में 28 मिलीमीटर (करीब एक इंच) वर्षा रिकॉर्ड की गई। | sisarma river Water Flow Udaipur monsoon | latest news Udaipur Monsoon

मौसम विभाग के अनुसार जिले के विभिन्न हिस्सों में कहीं तेज तो कहीं हल्की से मध्यम बारिश हुई। सीसारमा नदी से पानी की आवक बढ़ने के कारण पिछोला झील में भी जलप्रवाह तेज हुआ है। हालांकि वर्तमान स्थिति में झील के जलस्तर पर इसका कोई बड़ा प्रभाव पड़ने की संभावना नहीं दिखाई दे रही है। | sisarma river Water Flow Udaipur monsoon

https://arlivenews.com/wp-content/uploads/2026/08/sisarma-river-Udaipur-monsoon-2026.mp4
sisarma river Udaipur monsoon

राजस्थान में बीते 24 घंटे के दौरान सलूंबर जिला मुख्यालय पर सर्वाधिक 67 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

यह भी पढ़े: इस बार मानसूनी सीजन को लेकर संकेत ज्यादा अच्छे नहीं मिल रहे

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Exit mobile version