उदयपुर में 421 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास-लोकार्पण
उदयपुर | एआर लाइव न्यूज | राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राज्य में विकास कार्यों की गति लगातार जारी रहेगी और उनकी सरकार हर क्षेत्र में प्राथमिकता के आधार पर विकास को आगे बढ़ा रही है। मुख्यमंत्री ने रविवार को उदयपुर में 421 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। | cm Bhajanlal Sharma in Udaipur, Says Development Will Continue | latest news cm Bhajanlal Sharma udaipur visit
दो दिवसीय उदयपुर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री ने उदयपुर और राजसमंद जिले में कई कार्यक्रमों में भाग लिया। उदयपुर के टाउनहॉल स्थित सुखाड़िया रंगमंच में आयोजित समारोह में शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, सड़क और सीवरेज नेटवर्क से जुड़े महत्वपूर्ण विकास कार्यों का शुभारंभ किया गया। | Bhajanlal Sharma Udaipur Development Projects
421 करोड़ की परियोजनाओं से मिलेगा विकास को नया आयाम
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार का उद्देश्य हर क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार करना है। उन्होंने कहा कि विकास कार्य किसी भी परिस्थिति में नहीं रुकेंगे और जनता को बेहतर सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा तथा पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है।
प्रधानमंत्री मोदी के नशा मुक्त युवा अभियान से जुड़े
इससे पहले मुख्यमंत्री उदयपुर के कृषि महाविद्यालय सभागार पहुंचे, जहां उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान” कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने युवाओं के साथ प्रधानमंत्री का संबोधन भी सुना।
महिला सुरक्षा संकल्प के तहत नारी शक्ति रैली को दिखाई हरी झंडी
मुख्यमंत्री ने महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित नारी शक्ति रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में राजस्थान पुलिस की कालिका पेट्रोलिंग यूनिट, महिला कांस्टेबल और अश्वारोही पुलिस बल ने भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास सहित कई जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।
झाड़ोल के बीड़ा गांव में किया रात्रि प्रवास
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार रात झाड़ोल तहसील के बीड़ा गांव में रात्रि प्रवास किया। रात्रि चौपाल के दौरान ग्रामीणों की समस्याएं सुनते हुए उन्होंने पेयजल व्यवस्था के लिए नए कुएं के निर्माण, सरस डेयरी सेंटर और खेल मैदान की स्थापना की घोषणा करते हुए तत्काल स्वीकृति भी प्रदान की। | cm bhajanlal sharma visit bida village jhadol udaipur
रविवार सुबह मुख्यमंत्री गांव की गलियों में पैदल भ्रमण पर निकले, जहां उन्होंने ग्रामीणों से उनकी दिनचर्या, स्थानीय समस्याओं और सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने गांव स्थित आवरा माता मंदिर में दर्शन भी किए।
मुख्य बातें
- उदयपुर में 421 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण।
- शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल और सीवरेज नेटवर्क की परियोजनाओं को मिली गति।
- मुख्यमंत्री बोले— “हमारी सरकार में विकास रुकेगा नहीं।”
- प्रधानमंत्री के नशा मुक्त युवा अभियान से जुड़े मुख्यमंत्री।
- महिला सुरक्षा संकल्प के तहत नारी शक्ति रैली को दिखाई हरी झंडी।
- बीड़ा गांव में रात्रि चौपाल, ग्रामीणों की मांगों पर कई घोषणाएं।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

