Site iconSite icon AR Live News

भारी बारिश: उदयपुर के रेल यातायात पर भी असर

Cyber Security in Indian RailwaysCyber Security in Indian Railways

उदयपुर,एआर लाइव न्यूज। लगातार हो रही भारी बारिश का असर अब रेल यातायात पर भी दिखाई देने लगा है। पश्चिम रेलवे के घोलवड़ और उमरगाम रोड स्टेशनों के बीच स्थित ब्रिज संख्या 203 पर जलस्तर खतरे के निशान तक पहुंचने के कारण ट्रेन संचालन अस्थायी रूप से निलंबित किया गया है। इसके चलते उत्तर पश्चिम रेलवे की कई ट्रेनें रद्द तथा आंशिक रूप से रद्द कर दी गई हैं। | Udaipur Train News | Udaipur Train News latest

रेलवे के मुख्य जनसंपर्क निरीक्षक, अजमेर के अनुसार, भारी बारिश और जलभराव की स्थिति को देखते हुए यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर यह निर्णय लिया गया है। प्रभावित यात्रियों से यात्रा पर निकलने से पहले अपनी ट्रेन का स्टेटस जांचने की अपील की गई है। | Udaipur train cancellations due to heavy rain

यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण सलाह

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि यात्रा शुरू करने से पहले अपनी ट्रेन की नवीनतम स्थिति रेलवे के आधिकारिक माध्यमों से अवश्य जांच लें। भारी बारिश के चलते आगामी दिनों में भी रेल संचालन प्रभावित हो सकता है। | Udaipur- Bandra train updates | Udaipur train cancellations due to heavy rain

Heavy Rain Rajasthan | Udaipur Railway News | Train Cancelled Today | Rajasthan Rain Update | Bandra Udaipur Train Cancelled | North Western Railway News | Udaipur Rail Traffic | Heavy Rain Impact on Trains |

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Exit mobile version