Site icon AR Live News

उदयपुर में 1 इंच, गोगुंदा में 2 और आमेट में ढाई इंच बारिश

Heavy rains in rajasthan udaipur : water Inflow continues in udaipur lakes

उदयपुर | एआर लाइव न्यूज।राजस्थान में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। पिछले 24 घंटों में पूर्वी राजस्थान में मानसून सबसे अधिक सक्रिय रहा। प्रदेश में सर्वाधिक 139 मिलीमीटर (करीब साढ़े 5 इंच) बारिश बारां जिले के छीपाबड़ौद में दर्ज की गई। वहीं मेवाड़ क्षेत्र में उदयपुर शहर में 24 मिमी (करीब 1 इंच), गोगुंदा में 40 मिमी (करीब 2 इंच) और राजसमंद जिले के आमेट में 65 मिमी (करीब ढाई इंच) बारिश रिकॉर्ड की गई। | Rajasthan Heavy Rain Update July 2026

उदयपुर शहर में लंबे इंतजार के बाद अच्छी बारिश होने से मौसम सुहावना हो गया और लोगों को गर्मी व उमस से राहत मिली। हालांकि शहर की प्रमुख झीलों के कैचमेंट क्षेत्रों में अभी भी अच्छी बारिश का इंतजार बना हुआ है। | rain in Udaipur, Gogunda and Rajsamand | udaipur monsoon update 2026 | Rajasthan Heavy Rain Update July 2026

मौसम विभाग के अनुसार 22 से 27 जुलाई के दौरान पूर्वी राजस्थान में व्यापक और कई स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। वहीं 22 से 26 जुलाई के बीच पश्चिमी राजस्थान में भी अच्छी बारिश होने के आसार हैं। 28 जुलाई को पूर्वी राजस्थान के कुछ इलाकों में बारिश जारी रह सकती है। इसके अलावा 24 से 28 जुलाई के बीच प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों में कहीं-कहीं आंधी और तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है। | Rajasthan Heavy Rain Update | Rajasthan Monsoon Update

मेवाड़ में इन क्षेत्रों में हुई तेज बारिश

(बारिश के आंकड़े मिलीमीटर में )

(बारिश के आंकड़े मिलीमीटर में )

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Exit mobile version