Site iconSite icon AR Live News

आकाशीय बिजली का कहर: एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

nandeshwar channel udaipur monsoon updatenandeshwar channel udaipur monsoon update

उदयपुर,एआर लाइव न्यूज। दक्षिण-पश्चिम मानसून ने मंगलवार को राजस्थान के कई और हिस्सों में दस्तक दे दी है। पिछले 24 घंटों के दौरान मेवाड़ सहित प्रदेश के अनेक जिलों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। वहीं चित्तौड़गढ़ जिले में आकाशीय बिजली गिरने से एक ही परिवार के तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। | udaipur monsoon update nandeshwar channel | Three family members killed in Rajasthan lightning strike | latest news udaipur monsoon 2026

चित्तौड़ में आकाशीय बिजली बनी काल

चित्तौड़गढ़ जिले के कनेरा थाना क्षेत्र के लुनखंदा गांव में सोमवार देर रात तेज बारिश के दौरान खेत पर बनी झोपड़ी पर आकाशीय बिजली गिर गई। हादसे में बद्रीलाल मीणा, उनकी पत्नी चंद्रीबाई और उनके पोते विशाल की मौके पर ही मौत हो गई। | latest news udaipur monsoon 2026 lightning strike in chittorgarh

जानकारी के अनुसार तीनों खेत की रखवाली के लिए झोपड़ी में सो रहे थे। हादसे के समय मृतक का बेटा और बहू पास में बनी दूसरी झोपड़ी में सो रहे थे, जिससे उनकी जान बच गई। तेज धमाके की आवाज सुनकर वे मौके पर पहुंचे तो झोपड़ी में तीनों को मृत पाया। सूचना मिलने पर पुलिस और ग्रामीण मौके पर पहुंचे।

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में मानसून पूरी तरह सक्रिय है और मंगलवार को भी उदयपुर संभाग सहित कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। पिछले 24 घंटों में पाली जिले के काना क्षेत्र में सर्वाधिक 120 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

उदयपुर जिले में ओगणा में 44 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई।

बारिश से नांदेश्वर तालाब भर गया है। तालाब का पानी अब नांदेश्वर चैनल के माध्यम से धीरे-धीरे पीछोला झील की ओर बढ़ गया है। हालांकि झीलों में अच्छी आवक के लिए कैचमेंट क्षेत्र में तेज बारिश की जरूरत है। कैचमेंट में अच्छी बारिश होने पर पीछोला झील में पानी की आवक तेजी से बढ़ेगी।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार उत्तरी छत्तीसगढ़ और आसपास बने डिप्रेशन का असर अब कमजोर पड़ गया है। यह सिस्टम पूर्वी मध्य प्रदेश के ऊपर वेल मार्क्ड लो प्रेशर एरिया में बदल गया है और अगले 24 घंटों में इसके और कमजोर होने की संभावना है। इसके बावजूद राजस्थान में मानसूनी गतिविधियां जारी रहने की संभावना जताई गई है।

लगातार हो रही भारी बारिश के कारण मुंबई के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। सड़कों पर पानी भरने से यातायात प्रभावित हुआ है और आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

nandeshwar channel udaipur monsoon update | Rajasthan lightning strike | udaipur monsoon lightning strike | latest news udaipur monsoon 2026 | monsoon rains continued across Mewar | latest news udaipur monsoon 2026 | udaipur rain news | Udaipur rainfall news | Udaipur Rainfall Today | udaipur weather update

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।


Exit mobile version