Site iconSite icon AR Live News

गोगुंदा में ढाई इंच बारिश: मेवाड़ में सक्रिय हुआ मानसून, अगले 5-7 दिन भारी बारिश का अलर्ट

udaipur rain alert heat waveudaipur rain alert heat wave

उदयपुर,एआर लाइव न्यूज | मेवाड़ क्षेत्र में मानसून सक्रिय हो गया है। पिछले 24 घंटों में गोगुंदा में करीब ढाई इंच बारिश दर्ज की गई । मौसम विभाग ने अगले 5 से 7 दिनों तक मेवाड़ सहित दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में भारी से अति भारी बारिश की संभावना जताई है। पिछले 24 घंटों में देश में सर्वाधिक 320 मिलीमीटर बारिश ओडिशा के अंबाभोना में दर्ज की गई | udaipur monsoon update 2026 | latest news udaipur monsoon

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून 3 जुलाई को आगे बढ़ते हुए उत्तरी अरब सागर, गुजरात, मध्य प्रदेश के शेष हिस्सों के साथ राजस्थान और हरियाणा के कुछ भागों तक पहुंच गया है। विभाग का कहना है कि अगले 4-5 दिनों में मानसून राजस्थान के अन्य इलाकों में भी तेजी से आगे बढ़ेगा। | latest news udaipur monsoon 2026

मानसून की उत्तरी सीमा फिलहाल जामनगर, उदयपुर, अजमेर, झुंझुनूं, हिसार और भटिंडा से होकर गुजर रही है।

पिछले 24 घंटों के दौरान राजस्थान में सबसे अधिक 84 मिलीमीटर बारिश जयपुर जिले के सांभर में रिकॉर्ड की गई। वहीं देशभर में सर्वाधिक 320 मिलीमीटर बारिश ओडिशा के अंबाभोना में दर्ज की गई।

मेवाड़ में यहां हुई अच्छी बारिश

पिछले 24 घंटों के दौरान मेवाड़ के कई क्षेत्रों में अच्छी बारिश रिकॉर्ड की गई—

मौसम विभाग के अनुसार—

Heavy Rain Rajasthan | Monsoon in Mewar | Weather Update Rajasthan | Gogunda udaipur Rain News | latest news udaipur monsoon | Mewar Monsoon 2026 | Rajasthan Monsoon Update | Udaipur Rain News | Heavy Rain in Rajasthan | IMD Weather Alert udaipur

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Exit mobile version