Site iconSite icon AR Live News

RSS का राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर पहला बयान: सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने कहा….

RSS Sarkaryavah Dattatreya Statement Ram Mandir donation theft materRSS Sarkaryavah Dattatreya Statement Ram Mandir donation theft mater

नई दिल्ली,एआर लाइव न्यूज। अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी के मामले पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की ओर से पहली आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने आई है। संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि इससे करोड़ों राम भक्तों की भावनाओं और आस्था को गहरा आघात पहुंचा है। उन्होंने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच हो और दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। | Ram Mandir Donation Theft | RSS statement on Ram Mandir donation theft |Ram Mandir latest news

सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने कहा कि अयोध्या में श्री रामलला मंदिर में रखे हुए दान पात्रों में जमा राशि की चोरी के दुर्भाग्यपूर्ण घटना से समूचे समाज और राम भक्तों को भावना एवं श्रद्धा को आघात पहुंचा है तथा इस घटना से हम सभी आहत हैं। श्रीराम जन्म भूमि पर निर्मित भव्य मंदिर पीढ़ियों के संघर्ष और करोड़ों राम भक्तों के समर्पण त्याग एवं बलिदान के कारण संपूर्ण हिंदू समाज के लिए श्रद्धा आस्था और भक्ति का केंद्र बना है। | RSS Reacts to Ram Mandir Donation Theft | Ram Mandir Donation Theft | Ayodhya Ram Mandir Donation Theft news

दत्तात्रेय होसबाले ने कहा कि श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के आग्रह पूर्वक निवेदन पर उत्तर प्रदेश सरकार ने विशेष जांच दल का गठन कर उसकी अनुशंसा पर कानूनी प्रक्रिया प्रारंभ की है। जांच में जो भी दोषी पाए जाएंगे उन्हें कठोर दंड हो, यह सुनिश्चित करना आवश्यक है। | RSS Sarkaryavah Dattatreya Statement Ram Mandir donation theft mater

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सहित संपूर्ण हिंदू समाज की न्यास से अपेक्षा है कि इस घोर निंदनीय घटना को असाधारण मानकर गंभीरता से व्यवस्था एवं संचालन की सभी कर्मियों को दूर करने हेतु परिणाम कारक कदम उठाए, ताकि अयोध्या मंदिर पर करोड़ों राम भक्तों की आस्था व श्रद्धा अखंड एवं अटूट बनी रहे। उन्होंने कहा कि वर्तमान भ्रम और असमंजस की स्थिति समाप्त होनी ही चाहिए।

हमारा यह विश्वास है की समुचित वित्तीय प्रबंधन सुचारू संचालन हेतु निर्दोष पारदर्शी व्यवस्थाओं एवं शुद्धता और पवित्रता से परिपूर्ण धार्मिकता से ओतप्रोत वातावरण के द्वारा श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास हिंदू समाज की आस्था एवं विश्वास को सुदृढ़ बनाए रखेगा।

श्री राम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना के मुख्य बिंदु इस प्रकार हैं:

RSS statement on Ram Mandir theft| Dattatreya Hosabale | Ram Mandir donation theft case | Ayodhya Ram Mandir news | Ayodhya Ram Mandir Donation Theft news | Ram Mandir donation box theft | RSS on Ram Mandir donation theft | Uttar Pradesh SIT investigation Ram Mandir donation theft case | Shri Ram Janmabhoomi Teerth Kshetra Ayodhya temple donation theft | Ram Mandir latest news

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Exit mobile version