Site iconSite icon AR Live News

रेप के झूठे मामले: 4 महिलाओं पर कार्रवाई, कोर्ट ने लगाया जुर्माना

udaipur courtudaipur court

उदयपुर,एआर लाइव न्यूज। उदयपुर शहर के सूरजपोल थाना पुलिस द्वारा पुलिस जांच में झूठे पाए गए दुष्कर्म मामलों के शिकायतकर्ताओं के विरुद्ध न्यायालय में प्रस्तुत इस्तगासों पर कार्रवाई करते हुए न्यायालय ने चार प्रार्थियों/महिलाओं पर 1-1 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया है। पुलिस का कहना है कि यह कार्रवाई झूठे प्रकरण दर्ज कराकर पुलिस और न्यायालय का समय व्यर्थ करने के मामलों में की गई है। | False Rape Cases Udaipur

जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देश पर झूठे प्रकरण दर्ज कराने वालों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) उमेश ओझा एवं नगर पूर्व वृत्ताधिकारी छवि शर्मा के पर्यवेक्षण में सूरजपोल थानाधिकारी रतन सिंह चौहान ने संबंधित मामलों में माननीय न्यायालय में इस्तगासे पेश किए थे।

पुलिस के अनुसार इन मामलों में अनुसंधान के दौरान शिकायतें झूठी पाई गईं, जिसके बाद शिकायतकर्ताओं के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई का अनुरोध न्यायालय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट उदयपुर और माननीय विशिष्ठ न्यायालय पोक्सो एक्ट प्रकरण क्रम संख्या 2 उदयपुर से किया गया।

इन सभी मामलों में संबंधित न्यायालयों ने शिकायतकर्ताओं पर 1,000-1,000 रुपये का अर्थदंड लगाया।

उदयपुर पुलिस ने कहा है कि नए आपराधिक कानून (बीएनएस-2023) के तहत भविष्य में भी जानबूझकर झूठे प्रकरण दर्ज कराने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 217 एवं धारा 248 बीएनएस के प्रावधानों के अनुसार न्यायालय में कार्रवाई की जाएगी, ताकि झूठी शिकायतों पर अंकुश लगाया जा सके।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version