Site iconSite icon AR Live News

गीतांजलि हॉस्पिटल की ‘पेशेंट सक्सेस मीट’: मरीजों ने साझा किए प्रेरक अनुभव

geetanjali-hospital-patient-success-meet-udaipurgeetanjali-hospital-patient-success-meet-udaipur

उदयपुर। स्वास्थ्य सेवा केवल उपचार तक सीमित नहीं होती, बल्कि यह मरीजों को नया जीवन, आत्मविश्वास और बेहतर भविष्य देने का माध्यम भी बनती है। इसी उद्देश्य के साथ उदयपुर के गीतांजलि हॉस्पिटल में वरिष्ठ गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल एवं जीआई सर्जन डॉ. हेमंत जैन द्वारा उपचारित मरीजों के सम्मान में विशेष ‘पेशेंट सक्सेस मीट’ का आयोजन किया गया। | geetanjali-hospital-patient-success-meet-udaipur

गीतांजलि हॉस्पिटल के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित इस कार्यक्रम में वर्तमान और पूर्व वर्षों में उपचार प्राप्त कर चुके कई मरीज अपने परिवारजनों के साथ शामिल हुए। गंभीर बीमारियों से जूझ चुके मरीजों ने मंच पर आकर अपने संघर्ष, उपचार और स्वस्थ जीवन की प्रेरणादायक कहानियां साझा कीं। उनके अनुभवों ने उपस्थित लोगों को भावुक कर दिया।

कार्यक्रम में मरीजों ने कहा कि समय पर सही जांच, विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श और अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं के कारण वे आज सामान्य और स्वस्थ जीवन जी पा रहे हैं। उन्होंने बताया कि कठिन परिस्थितियों में डॉक्टरों और मेडिकल टीम ने केवल इलाज ही नहीं किया, बल्कि मानसिक संबल और सकारात्मक ऊर्जा भी प्रदान की।

वरिष्ठ गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल एवं जीआई सर्जन डॉ. हेमंत जैन ने कहा कि किसी भी चिकित्सक की सबसे बड़ी उपलब्धि उसके स्वस्थ और मुस्कुराते मरीज होते हैं। मरीजों को स्वस्थ जीवन जीते हुए देखना डॉक्टर के लिए सबसे बड़ा सम्मान और संतोष का विषय है।

गीतांजलि मेडिकल एंड हॉस्पिटल्स के सीईओ ऋषि कपूर ने कहा कि किसी भी स्वास्थ्य संस्थान की वास्तविक सफलता उसके मरीजों के स्वस्थ और खुशहाल जीवन में दिखाई देती है। वर्षों बाद मरीजों को पूर्ण रूप से स्वस्थ देखकर पूरे संस्थान को गर्व की अनुभूति होती है। उन्होंने कहा कि गीतांजलि हॉस्पिटल आधुनिक तकनीक, विशेषज्ञ चिकित्सकों और मानवीय देखभाल के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।

नर्सिंग सुपरिटेंडेंट विजेंद्र सिंह राठौड़ ने कहा कि किसी मरीज की सफल रिकवरी डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ, पैरामेडिकल टीम और परिवारजनों के सामूहिक प्रयासों का परिणाम होती है। उन्होंने लोगों से नियमित स्वास्थ्य जांच, संतुलित आहार और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की अपील की।

मार्केटिंग हेड कल्पेश चंद रजबार ने कहा कि मरीजों की सफल उपचार यात्रा समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत होती है। जब कोई व्यक्ति बीमारी को हराकर स्वस्थ जीवन की ओर लौटता है और अपने अनुभव साझा करता है, तो वह अन्य मरीजों के लिए उम्मीद की नई किरण बन जाता है। ऐसे आयोजन चिकित्सा संस्थानों और समाज के बीच विश्वास को और मजबूत करते हैं।

इस अवसर पर उपस्थित मरीजों और उनके परिवारजनों ने गीतांजलि हॉस्पिटल की चिकित्सा सेवाओं की सराहना करते हुए अस्पताल प्रबंधन और चिकित्सकीय टीम के प्रति आभार व्यक्त किया।

Exit mobile version