Site iconSite icon AR Live News

यूडीए का एक्शन: कैलाशपुरी क्षेत्र में पहाड़ी पर निर्माणाधीन होटल सीज

udaipur UDA seized illegal construction against hill policyudaipur UDA seized illegal construction against hill policy

उदयपुर,एआर लाइव न्यूज। कैलाशपुरी क्षेत्र में मुणवास में पहाड़ी भूमि पर अवैध रूप से बन रहे होटल को आज मंगलवार को उदयपुर विकास प्राधिकरण से सीज कर दिया। udaipur UDA seized illegal construction against hill policy | UDA seized Illegal Hotel near Kailashpuri talab udaipur

यूडीए आयुक्त अभिषेक खन्ना ने बताया कि राजस्व ग्राम मूणवास के आराजी नंबर 1944 / 427 जो कैलाशपुरी तालाब के पास स्थित होकर पहाडी भूमि है। पहाड़ी को काटकर बिना सक्षम स्वीकृति के व्यवसायिक निर्माण किया जा रहा था। मौका स्थिति अनुसार होटल प्रयोजनार्थ यह निर्माण करवाया जाना लग रहा है। इस निर्माण को पूर्व में भी रूकवाया गया। नोटिस जारी करने के बावजूद निर्माण स्वीकृति के दस्तावेज पेश नहीं किए गए। तहसीलदार अभिनव शर्मा ने बताया कि पाबंद करने के बावजूद निर्माण कार्य जारी रखने पर आज निर्माणाधीन बिल्डिंग को सीज कर दिया गया।

उदयपुर में होटल, रिसोर्ट के लिए पहाड़ियां काटना आम बात हो चुकी है। व्यवसायिक फायदे के लिए कोई पैसे के दम पर पहाड़ियों को छलनी कर रहा है तो कोई राजनीतिक ताकत के दम पर। वर्तमान में कैलाशपुरी, सरे और आसपास के क्षेत्र में कई पहाड़ियों को छलनी किया जा चुका है। यह कहना गलत नहीं होगा कि पहाड़ियों की अवैध कटिंग के मामले में कैलाशपुरी क्षेत्र वर्तमान में रेड जोन में है। यूडीए सिर्फ सीज की कार्रवाई से आगे नहीं बढ़ पा रहा है इसलिए अवैध रूप से पहाड़ियों को छलनी करने वालों के होसले बुलंद है।

स्थानीय स्तर पर यह सवाल उठ रहा है कि केवल सीज की कार्रवाई पर्याप्त है या नहीं। क्षेत्र में कई अवैध निर्माणों पर पूर्व में भी सीज की कार्रवाई हुई, लेकिन बाद में निर्माण कार्य फिर शुरू होने की शिकायतें सामने आती रही हैं। ऐसे में पहाड़ी भूमि पर अवैध रूप से बने होटल और रिसोर्ट्स के खिलाफ सीजिंग के साथ-साथ ध्वस्तीकरण (बुलडोजर) की कार्रवाई भी की जाए।यूडीए को सीज की कार्रवाई के साथ ही ऐसे अवैध होटल, रिसोर्ट को हाथों हाथ ध्वस्त कर बुलडोजर चलाने की हिम्मत भी करनी होगी, तभी उदयपुर की प्राकृतिक विरासत पहाड़ियां बच सकेगी।| udaipur area hill cutting continue

यह भी पढ़े: यूडीए को महाभारत के संजय की जरूरत,तभी बचेगी उदयपुर की पहाड़ियां

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।


Exit mobile version