Site iconSite icon AR Live News

गीतांजली हॉस्पिटल में एडवांस्ड कैथ लैब का शुभारंभ : कार्डियक केयर सुविधाओं में विस्तार

फिलिप्स अज़्यूरियन 5 सी 12 (3.0) तकनीक से दक्षिणी राजस्थान को मिली विश्वस्तरीय, सुरक्षित और किफायती हृदय चिकित्सा सेवाओं की नई पहचान

उदयपुर, एआर लाइव न्यूज। गीतांजली मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल ने हृदय रोग उपचार के क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। अस्पताल ने अपनी कार्डियक सेवाओं का विस्तार करते हुए अत्याधुनिक फिलिप्स अज़्यूरियन 5 सी 12 (3.0) तकनीक से सुसज्जित एडवांस्ड कैथ लैब की शुरुआत की है। यह नई सुविधा दक्षिणी राजस्थान के मरीजों को अधिक सुरक्षित, सटीक, किफायती और विश्वस्तरीय हृदय चिकित्सा सेवाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। | geetanjali hospital cardiac care advance cath lab

गीतांजली हॉस्पिटल का हृदय रोग विभाग वर्तमान में दक्षिणी राजस्थान की सबसे बड़ी और अनुभवी हृदय रोग विशेषज्ञों की टीम के साथ कार्यरत है। वरिष्ठ कार्डियोलॉजिस्ट एवं विभागाध्यक्ष डॉ. रमेश पटेल के नेतृत्व में यह विभाग प्रतिवर्ष हजारों मरीजों को उन्नत हृदय चिकित्सा सेवाएं प्रदान कर रहा है। बढ़ती मरीज संख्या और जटिल प्रक्रियाओं की जरूरत को देखते हुए अस्पताल ने अपने कैथ लैब इंफ्रास्ट्रक्चर को और अधिक सुदृढ़ किया है।

फिलिप्स अज़्यूरियन 5 सी 12 (3.0) की प्रमुख खूबियां

मरीजों को मिलेंगे कई बड़े फायदे

इस अवसर पर गीतांजली ग्रुप के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अंकित अग्रवाल, सीईओ ऋषि कपूर, वाइस प्रेसिडेंट संदीप कुनावत, मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. हरप्रीत सिंह, हृदय रोग विभाग के एच.ओ.डी डॉ. रमेश पटेल, डॉ. दिलीप जैन, डॉ. रोहिन सैनी, कार्डियक सर्जरी विभाग से डॉ. संजय गांधी (हार्ट सर्जरी विभाग के एच.ओ.डी.), सीए रोशन जैन, डॉ. राजीव पंड्या, कैथ लैब इंचार्ज लोकेश कुमार, जितेंद्र सिंह चौहान, पंकज शर्मा सहित अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक, नर्सिंग एवं तकनीकी स्टाफ तथा गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

विश्वस्तरीय तकनीक को आमजन तक पहुंचाना हमारी जिम्मेदारी : अंकित अग्रवाल

गीतांजली ग्रुप के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अंकित अग्रवाल ने कहा कि गीतांजली हमेशा से नवीनतम चिकित्सा तकनीकों को क्षेत्र के लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध रहा है।

उन्होंने कहा, “हृदय रोग विभाग की बढ़ती जिम्मेदारियों और मरीजों की बढ़ती आवश्यकताओं को देखते हुए यह एडवांस्ड कैथ लैब भविष्य की स्वास्थ्य जरूरतों को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। हमारा उद्देश्य केवल तकनीक स्थापित करना नहीं, बल्कि उसे अधिक से अधिक लोगों तक सुलभ बनाना है।”

गुणवत्तापूर्ण और आधुनिक हृदय चिकित्सा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : डॉ. रमेश पटेल

हृदय रोग विभागाध्यक्ष डॉ. रमेश पटेल ने कहा, “फिलिप्स अज़्यूरियन 5 सी 12 (3.0) जैसी अत्याधुनिक तकनीक हमें जटिल हृदय संबंधी प्रक्रियाओं को अधिक सटीकता, दक्षता और सुरक्षा के साथ करने में सक्षम बनाएगी।”

उन्होंने बताया कि गीतांजली की विशेषज्ञ टीम का लक्ष्य अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराना है, ताकि दक्षिणी राजस्थान के लोगों को बड़े शहरों जैसी सुविधाएं अपने क्षेत्र में ही मिल सकें।

geetanjali hospital cardiac care advance cath lab

Exit mobile version