Site iconSite icon AR Live News

जनगणना 2027: उदयपुर जिले में 95 प्रतिशत मकानों का सर्वे पूरा

Cabinet approves scheme of Conduct of Census of India 2027Cabinet approves scheme of Conduct of Census of India 2027

उदयपुर,एआर लाइव न्यूज। जनगणना 2027 के प्रथम चरण के तहत उदयपुर जिले में मकान सूचीकरण एवं मकान गणना के तहत अब तक 95.96 प्रतिशत मकानों के सर्वे का कार्य पूर्ण हो चुका है। मकान सूचीकरण का प्रथम चरण 14 जून 2026 तक जारी रहेगा। latest news Udaipur Census 2027 | udaipur census 2027 progress

जिला जनगणना अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) दीपेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि जिले में प्रथम चरण के अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं मकान गणना का कार्य लगभग अंतिम चरण में पहुंच चुका है। अब तक अनुमानित 6.87 लाख मकानों में से 6.58 लाख मकानों (95 प्रतिशत) का सर्वेक्षण पूरा किया जा चुका है। शेष कार्य भी 14 जून से पूर्व पूर्ण कर लिया जाएगा। Census 2027 House Listing in Udaipur |

किसी भी शहरी या ग्रामीण क्षेत्र में किसी मकान, प्रतिष्ठान, परिवार अथवा नागरिक तक अभी तक जनगणना प्रगणक या पर्यवेक्षक नहीं पहुंचे हैं, या जनगणना से संबंधित कोई समस्या या शिकायत है तो शिकायत प्रकोष्ठ में संपर्क कर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। Census 2027 Udaipur House Survey Progress

प्रमुख जनगणना अधिकारी एवं जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल के निर्देशन में जिला स्तर पर संयुक्त निदेशक,आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग कार्यालय, बेदला पुलिया के पास नियंत्रण कक्ष संचालित किया जा रहा है। आम नागरिक हेल्पलाइन नंबर 0294-2451384 पर भी संपर्क कर सकते हैं। तहसील स्तर पर चार्ज जनगणना अधिकारी एवं तहसीलदार तथा नगर निकाय क्षेत्रों में अधिशासी अधिकारी से भी संपर्क किया जा सकता है।

जिले में अनुमानित कुल मकान – 6,87,456
सर्वे पूर्ण मकान – 6,58,286
मकान सर्वे प्रगति – 95.76 प्रतिशत
अनुमानित कुल जनसंख्या – 23,09,696
कवर की गई जनसंख्या – 22,77,249
जनसंख्या कवरेज – 98.60 प्रतिशत

खेरवाड़ा – 101.05 प्रतिशत
झाड़ोल – 100.66 प्रतिशत
सायरा – 100.28 प्रतिशत

खेरवाड़ा – 112.70 प्रतिशत
सायरा – 110.49 प्रतिशत
झाड़ोल – 106.43 प्रतिशत

Census 2027 Udaipur | House Listing Survey | Udaipur District Census Update | Rajasthan Census News | Udaipur House Listing Survey | udaipur Rajasthan Census News

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Exit mobile version