Site iconSite icon AR Live News

जेपी हॉस्पिटल में हंगामा, IMA के डॉ. आनंद गुप्ता के साथ मारपीट

उदयपुर,एआर लाइव न्यूज़। उदयपुर शहर के भूपालपुरा थाना क्षेत्र के कुम्हारों का भट्टा स्थित जेपी ऑर्थोपेडिक हॉस्पिटल में भर्ती मरीज के परिजनों ने मंगलवार रात जमकर हंगामा कर दिया। परिजनों ने डॉक्टर पर मरीज के इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया और हॉस्पिटल में तोड़फोड़ कर डॉक्टर से मारपीट की। परिजनों की समझाइश का प्रयास कर रहे राजस्थान IMA प्रेसीडेंट डॉ. आनंद गुप्ता के साथ भी परिजनों ने मारपीट कर दी और उनके कपड़े फाड़ दिए। Udaipur jp orthopedic hospital me tod-fod, IMA president dr anand gupta ke sath marpeet

सूचना पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश ओझा सहित तीन थानों के थानाधिकारी मय जाब्ता पहुंचे। बड़ी मुश्किलों से आक्रोशित भीड़ से बचाकर डॉक्टर आनंद गुप्ता को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया।

पुलिस ने परिजनों की समझाइश कर मामला शांत किया और मरीज को दूसरे निजी हॉस्पिटल रैफर किया गया।हंगामे के दौरान हॉस्पिटल के सामने रोड पर भारी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई और ट्रेफिक जाम के हालात बन गए।

जानकारी अनुसार लसाड़िया निवासी कुलदीप जैन का बाइक के सामने नील गाय आने से एक्सीडेंट हो गया था। हादसे में उनके दोनों हाथ फ्रेक्चर हो गए। उन्हें एम्बुलेंस से जेपी ऑर्थोपेडिक हॉस्पिटल पहुंचाया लाया गया। जहां हालत गंभीर देखते हुए उनका ऑपरेशन किया गया। परिजनों का आरोप है कि ऑपरेशन के बाद से उन्हें होश नहीं आया। परिजनों को डॉक्टर से संतोषप्रद जवाब नही मिला तो उन्होंने हँगामा कर दिया।

Udaipur jp orthopedic hospital me tod-fod, IMA president dr anand gupta ke sath marpeet

Exit mobile version