Site iconSite icon AR Live News

रेस्टोरेंट में आग, 21 लोगों की मौत, मृतकों में विदेशी नागरिक भी

delhi fire in hotel restaurant 21 died many injured in fire incident delhidelhi fire in hotel restaurant 21 died many injured in fire incident delhi

नई दिल्ली,(एआर लाइव न्यूज)। देश की राजधानी दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल-रेस्टोरेंट में बुधवार सुबह लगी भीषण आग में 21 लोगों की मौत हो गयी है, मृतकों में विदेशी नागरिक भी बताए जा रहे हैं। बचाव दल ने 37 लोगों को रेस्क्यू किया है, जिनका हॉस्पिटल में उपचार चल रहा है। मृतकों का आंकड़ा बढ़ने की आशंका जतायी जा रही है। delhi fire in hotel restaurant 21 died many injured in fire incident delhi | delhi news | delhi 21 died in massive fire in hotel restaurant | massive fire in delhi | delhi fire incident

आग होटल के बेसमेंट में बने रेस्टोरेंट में लगी और कुछ ही देर में आग विकराल रूप धारण कर होटल के ऊपरी मंजिलों तक फैल गयी। आग होटल के कमरों तक पहुंच गयी, जिसमें पर्यटक रूके हुए थे। कुछ पर्यटक धुएं से बचने के लिए खिड़की से कूद गए। जब आग लगी तब रेस्टोरेंट में कुछ लोग मौजूद थे, जिन्हें धुएं और आग के बीच निकलने का मौका तक नहीं मिला और आग की लपटों से घिरे लोगों की मौत हो गयी।

हादसे को लेकर क्षेत्र में हड़कंप मंच गया। सूचना पर पुलिस और दिल्ली फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने तत्परता से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर बेसमेंट में फंसे तीन लोगों को तो बाहर निकाला, धुएं और आग के कारण तीनों बेहोश हो गए थे। 10 दमकलों की मदद से आग पर काबू पाने के साथ ही बचाव दल ने होटल में फंसे लोगों को कुल 37 लोगों को रेस्क्यू किया है। इन सभी का हॉस्पिटल में उपचार जारी है।

प्रथमदृष्ट्या आग लगने के कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। हालांकि रेस्टोरेंट के भीतर फायर सेफ्टी मानकों का पालन किया जा रहा था या नहीं, इसकी विस्तृत जांच होगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे को लेकर दुख व्यक्त किया है और मृतकों के परिजनों के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की। उन्होंने घटना में घायल हुए लोगों के लिए 50000 रुपये की वित्तीय सहायता की भी घोषणा की। गृहमंत्री अमित शाह, राज्यपाल, दिल्ली की मुख्यमंत्री सहित कई नेताओं ने हादसे को लेकर शोक व्यक्त किया है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Exit mobile version