राजसमंद के रेलमगरा में हुई एक इंच बारिश
उदयपुर(एआर लाइव न्यूज)। मानसून से पूर्व राजस्थान के कई भागों में आंधी और बारिश का दौर जारी रहने से आमजन को तेज गर्मी से राहत मिली हुई है। पिछले 24 घंटों में राजस्थान के कई भागों में आंधी के साथ ही हल्की से मध्यम बारिश हुई। राजस्थान में कहीं पर भी पिछले 24 घंटों में हीटवेव दर्ज नहीं की गई। heat wave rain Dust Storm alert udaipur rajasthan | rain Dust Storm alert udaipur rajasthan
मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों में राजसमंद के रेलमगरा में 23 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। अंता बारां 10, केकड़ी अजमेर 10, बाड़ी धोलपुर 10, बारां 10 और परबतसर नागौर में 10 मिलीमीटर बारिश हुई। इनके अलावा भी कई भागों में हल्की बारिश हुई है। शनिवार रात उदयपुर में 65 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से अंधड़ के चलते कई जगह पेड़ और बिजली के खंभे उखड़ गए थे। rain hailstorm udaipur rajasthan latest news | monsoon 2026 Forecast | monsoon 2026 latest update
ओलावृष्टि की भी संभावना
पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आज सोमवार को भी बीकानेर, जयपुर, अजमेर, भरतपुर, कोटा, जोधपुर व उदयपुर संभाग के कुछ भागों में दोपहर बाद तेज मेघगर्जन,आंधी (50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती) के साथ ही कहीं-कहीं तेज बारिश होने की प्रबल संभावना है। कहीं-कहीं ओलावृष्टि व वज्रपात होने की भी संभावना है। udaipur rajasthan heat wave rain Dust Storm alert |
आगामी 4-5 दिन आंधी और बारिश का पूर्वानुमान
राज्य के कुछ भागों में आगामी 4-5 दिन दोपहर बाद आंधी बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रियता 3 व 4 जून को ज्यादा होने की प्रबल संभावना है जिससे आंधी बारिश की गतिविधियों बढोतरी होने तथा बीकानेर, जयपुर, भरतपुर, अजमेर, कोटा संभाग के कुछ भागों में तेज अंधड़ (60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार) हल्की से मध्यम बारिश होने तथा कहीं कहीं ओलावृष्टि की प्रबल संभावना है।
हीटवेव से कुछ दिन और मिलेगी राहत
आंधी और बारिश के चलते आगामी दिनों में अधिकांश भागों में अधिकतम तापमान 44 डिग्री से नीचे रहने तथा हीटवेव से राहत बने रहने की प्रबल संभावना है। वर्तमान में उदयपुर सहित कई जिलों में अधिकतम तापमान औसत से नीचे दर्ज हो रहा है।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

