महाराणा प्रताप के छोटे भ्राता महाराज शक्तिसिंह की 484 वीं जयंती पर हुआ समारोह
उदयपुर,एआर लाइव न्यूज। महाराणा प्रताप के छोटे भ्राता महाराज शक्तिसिंहजी की 484 वीं जयंती बुधवार को उदयपुर में सुखाड़िया रंगमंच पर मनाई गई। समारोह में विभिन्न क्षेत्रों की 35 प्रतिभाओं को सम्मानित भी किया गया । 484 Birth Anniversary of Maharaj Shaktisingh Ceremony Held in udaipur | Maharana Pratap news udaipur
महाराज शक्तिसिंह स्मारक समिति एवं प्रताप शक्ति सेवा संस्थान के तत्वावधान में हुए समारोह में पूर्व राजपरिवार के सदस्य एवं नाथद्वारा विधायक विश्वराज सिंह मेवाड़ ने कहा कि इतिहासकारों में मतभिन्नता हो सकती है लेकिन, यह सर्वविदित है कि महाराज शक्ति सिंह ने सच्चाई का साथ दिया एवं मेवाड़ के हित के लिये सदैव खड़े रहे, महाराज शक्ति सिंह जी की जयंती मनाने की सार्थकता तभी सिद्ध होगी जब हम उनके व्यक्तित्व से प्रेरणा प्राप्त करें। वर्तमान समय में कुछ लोग सार्वजनिक मंचों का उपयोग अनुचित भाषा, कटु टिप्पणी और समाज में विभाजन पैदा करने के लिए कर रहे हैं, जो अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। समाज को ऐसे व्यवहार को स्वीकार नहीं करना चाहिए। Maharaj Shaktisingh news udaipur
महिमा कुमारी मेवाड़ ने कहा कि महाराणा कुंभा, महाराणा सांगा, महाराणा प्रताप, राणा राजसिंह एवं महाराज शक्ति सिंह का जीवन संघर्ष मयी रहा है। मेवाड़ ने सर्व समाज को साथ लेकर सत्य एवं धर्म की रक्षा के लिए अनगिनत बलिदान दिये हैं। इतिहासकार चंद्रशेखर शर्मा ने कहा की महाराज शक्तिसिंह के मेवाड़ के प्रति योगदान का पुनर्मूल्यांकन इतिहास की आवश्यकता है। किंवदंतियों और साहित्य के माध्यम से इतिहास में जो उनके योगदान को लेकर भ्रांतियां उत्पन्न हुई वे तथ्यहीन एवं निराधार है। अकबर के मेवाड़ पर आक्रमण की उनकी सूचना चित्तौड़ युद्ध की रणनीति गुरिल्ला की दिशा में मुख्य आधार थी जिससे मेवाड़ और राजवंश को सुरक्षा मिली । रणधीर सिंह भीण्डर ने समारोह से जुड़ी विस्तार से जानकारी दी। Maharaj Shaktisingh Memorial Committee Udaipur | Pratap Shakti Seva Sansthan Udaipur
कालखंड की बंधी हुई यह ग्रंथि खोल रहा हूँ, झूठों की बस्ती में सच्चा शक्ति बोल रहा हूँ….
समारोह में ख्याति प्राप्त वीर रस के कवि सिद्धार्थ देवल ने महाराज शक्ति सिंह पर लिखी कविता कालखंड की बंधी हुई यह ग्रंथि खोल रहा हूँ, झूठों की बस्ती में सच्चा शक्ति बोल रहा हूँ…. से जोश भर दिया। युवा इतिहासकार गोविन्द मालवीय ने कहा कि महाराणा प्रताप के छोटे भाई महाराज शक्तिसिंह मेवाड़ ने ध्वनि युद्ध एवं गुरिल्ला वॉरफेयर जैसी उन्नत सैन्य तकनीकों के माध्यम से मुगलों की रसद और तकनीकी श्रेष्ठता को विफल किया। चित्रकार ओमप्रकाश सोनी के द्वारा बनाई गई महाराज शक्ति सिंह की कृति का अनावरण भी किया।
मेवाड़ के कई उमराव मौजूद रहे समारोह में
समारोह में मेवाड़ के प्रमुख उमराव में राजराणा घनश्याम सिंह बड़ी सादड़ी, रावत महेश प्रताप सिंह कोठारिया, रावत महा सिंह बेंगू, रावत जयवर्धन सिंह आमेट, ठाकुर महिपाल सिंह लावा सरदारगढ़, रावत नरेन्द्र सिंह विजयपुर, रावत विक्रम सिंह बोहेड़ा, रावत विश्विजय सिंह लूणदा, रावत युग प्रदीप सिंह हमीरगढ़, मेवाड़ क्षत्रीय महासभा के अध्यक्ष अशोक सिंह मेतवाला सहित कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक मौजूद थे।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

