Site iconSite icon AR Live News

बीजिंग में एस्पायर 2026 के वैश्विक मंच पर PMCH की डॉ.मनीषा के शोध कार्य को मिली सराहना

udaipur pmch Dr Manisha vajpeyee presents her research work at the Aspire 2026 in Beijingudaipur pmch Dr Manisha vajpeyee presents her research work at the Aspire 2026 in Beijing

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। पेसिफिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के आईवीएफ विभाग की साइंटिफिक डायरेक्टर डॉ.मनीषा वाजपेयी ने चीन की राजधानी बीजिंग में आयोजित प्रतिष्ठित अंतर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस एस्पायर 2026 (एशिया पैसिफिक इनिशिएटिव ऑन रिप्रोडक्शन) में बतौर फैकल्टी पीएमसीएच का प्रतिनिधित्व किया है। रीप्रोडक्टिव मेडिसिन और आईवीएफ के क्षेत्र में दुनिया के इस प्रतिष्ठित मंच पर पीएमसीएच से डॉ. मनीषा को आमंत्रित किया जाना पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है।

इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में दुनिया भर के शीर्ष वैज्ञानिकों, एम्ब्रियोलॉजिस्ट और आईवीएफ विशेषज्ञों ने भाग लिया, डॉ मनीषा ने अपने नवीन शोध से वैश्विक चिकित्सा समुदाय को प्रभावित किया।

सम्मेलन के दौरान उन्होंने भारतीय परिदृश्य में आईवीएफ परिणामों पर भारतीय माइक्रोबायोम प्रोफाइल का प्रभाव विषय पर अपना महत्वपूर्ण रिसर्च पेपर प्रस्तुत किया। इस शोध में भारतीय महिलाओं और पुरुषों के अनूठे माइक्रोबायोम पैटर्न और आईवीएफ की सफलता के बीच के वैज्ञानिक संबंधों को रेखांकित किया गया था, जिसे वैश्विक विशेषज्ञों द्वारा खूब सराहा गया। डॉ. मनीषा वाजपेयी की इस उपलब्धि के लिए पीएमसीएच के चेयरमेन राहुल अग्रवाल, डॉ एमएम मंगल, डॉ यूएस परिहार एवं डॉ संचिता दशोरा ने शुभकामनाएं प्रेषित की।

कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण तकनीकी सत्रों में सक्रिय भागीदारी निभाई। उन्होंने सेलुलर एंड सब-सेलुलर मैकेनिज्म इन एम्ब्रियो डेवलपमेंट विषय पर आयोजित समानांतर सत्रों की अध्यक्षता की। साथ ही डॉ.वाजपेयी ने एडवांस्ड-एज कपल्स में आईवीएफ परिणामों को बेहतर बनाने के लिए लैब का दृष्टिकोण विषय पर अपना विशेष वक्तव्य प्रस्तुत किया।

डॉ. मनीषा ने भारतीय प्रतिनिधिमंडल के मुख्य पैनल डिस्कशन में भी भाग लिया और भारत में प्रजनन चिकित्सा के भविष्य पर चर्चा कीए उन्होने कहा कि यह कॉन्फ्रेंस वैश्विक प्रगतिए वैज्ञानिक चर्चाओं और सहयोगात्मक शिक्षा को समझने का एक शानदार अवसर थी। वहाँ से सीखे गए आधुनिक तौर.तरीकों और तकनीकों का सीधा लाभ अब उदयपुर और आसपास के क्षेत्र के उन दंपत्तियों को मिलेगा जो निसंतानता की समस्या से जूझ रहे हैं।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Exit mobile version