Site iconSite icon AR Live News

स्लीपर कोच बस में आग, यात्रियों ने कूद कर बचायी जान

fire in bus on udaipur ahmedabad highway in parsad salumberfire in bus on udaipur ahmedabad highway in parsad salumber

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर-अहमदाबाद हाईवे पर सलूंबर जिले के परसाद थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर यात्रियों से भरी स्लीपर कोच बस में अचानक आग लग गयी। आग ने चंद मिनटों में ही विकराल रूप धारण कर पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया। गनीमत रही कि समय रहते सभी यात्री बस से निकल गए और बड़ा हादसा होने से टल गया। जानकारी के अनुसार बस में 40 सवारियां थीं। बस उदयपुर से अहमदाबाद जा रही थी। | udaipur bus fire news | fire in bus on udaipur ahmedabad highway in parsad salumbar | udaipur live news | udaipur latest news | udaipur news | salumbar news | parsad salumbar

सूचना पर परसाद थाना पुलिस और फायर बिग्रेड मौके पर पहुंची। बस में लगी आग के चलते हाईवे पर कुछ देर यातायात बाधित रहा। फायरब्रिगेड ने बस में लगी आग पर काबू पाया, इसके बाद आग को मौके से हटाकर पुलिस ने यातायात सुचारू किया। पुलिस ने बताया कि बस में लगी आग के कारणों की जांच की जा रही है। प्रथमदृष्ट्या आग शॉर्ट सर्किट से होना बताया जा रहा है।

बस उदयपुर से अहमदाबाद जा रही थी। दोपहर करीब 3 बजे अचानक बस से धुआं निकलने लगा। यह देख ड्राइवर ने तत्काल बस को सड़क किनारे रोका और सूब-बूझ दिखाते हुए सभी सवारियों को बस से बाहर निकलने के लिए कहा। कुछ सवारियाों ने बस के मेन गेट तो कुछ सवारियों ने इमरजेंसी गेट से कूदकर जान बचायी। गनीमत रही बस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है।

यह भी पढ़ें: इसी हाईवे पर 6 दिन पहले भी यात्रियों से भरी बस में लगी थी आग, 38 सवारियों की जान आयी थी संकट में

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।burning bus

Exit mobile version