Site iconSite icon AR Live News

मां को समर्पित रंगों को स्टूडेट्स ने कैनवास पर उतारा

udaipur pacific medical university on mothers day special in PMCH Campusudaipur pacific medical university on mothers day special in PMCH Campus

उदयपुर,एआर लाइव न्यूज। पेसिफिक मेडिकल विश्वविद्यालय के स्टूडेंट्स के लिए मदर्स डे पर आर्ट एंड क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मेडिकल स्टूडेंट्स और हेल्थ वर्कर्स ने पढ़ाई के तनाव से दूर होकर कैनवास पर अपनी भावनाओं को उकेरा। प्रतियोगिता की को-ऑर्डिनेटर डॉ. राहीला घोड़च ने बताया कि इस आयोजन की थीम मदर-हुड, लव एंड केयर (मातृत्व, प्यार और देखभाल) रखी गई थी। इसमें मेडिकल, डेंटल, फिजियोथेरेपी, नर्सिंग, ऑक्युपेशनल और एलाइड हैल्थ (पैरामेडिकल) कॉलेज के लगभग 30 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया।

विद्यार्थियों ने अपनी कला के माध्यम से दिखाया कि एक मां किस प्रकार अपने बच्चों के जीवन को संवारती है। किसी ने पेंटिंग के जरिए माँ की ममता को दर्शाया, तो किसी ने वेस्ट मटेरियल का उपयोग कर सुंदर क्राफ्ट वर्क तैयार किया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर एमबीबीएस के अश्विन पाटीदार, द्वितीय स्थान पर डेन्टल की भव्या राठौड़ एवं तृतीय स्थान एमबीबीएस की वंशिका माथुर रही।

Exit mobile version