Site iconSite icon AR Live News

आंधी-बारिश का दौर धीमा पड़ा: अब राजस्थान में फिर से दिखेंगे गर्मी के तेवर

(heat wave in rajasthan)(heat wave in rajasthan)

उदयपुर,एआर लाइव न्यूज। राजस्थान में पिछले 24 घंटों में भी कहीं कहीं हल्की बारिश हुई। बारी धोलपुर में सर्वाधिक आधा इंच बारिश हुई। पूर्वी राजस्थान में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री चित्तौड़ में और पश्चिमी राजस्थान में फलोदी में 42.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। heatwave temperatures in udaipur rajasthan | heatwave alert rajasthan

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में आंधी और बारिश का दौर धीमा पड़ने से फिर से तापमान में बढ़ोतरी का क्रम शुरू होगा। इस दौरान अलग अलग क्षेत्रों में हीटवेव का असर भी देखने को मिल सकता है। पिछले 24 घंटों में राजस्थान में दिन का तापमान सबसे ज्यादा फलोदी 42.8 डिग्री, बाड़मेर 41.8, बीकानेर 40.2 और पाली में 40.3 डिग्री दर्ज किया गया। उदयपुर में अधिकतम तापमान 37.1 डिग्री रहा। udaipur heatwave alert temperatures | latest news heatwave temperatures udaipur rajasthan | udaipur latest news heatwave temperatures

प्रदेश में आबूराज में अभी भी दिन का तापमान 31 डिग्री से नीचे है जबकि न्यूनतम तापमान 18 डिग्री के करीब है। ऐसे में यहां गर्मी से बड़ी राहत मिलने से दिन भर में पर्यटकों की चहल पहल बनी हुई है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Exit mobile version