Site iconSite icon AR Live News

बोर्निया द्विप पर हेलीकॉप्टर क्रैश: आठ लोगों की मौत

helicopter crash news eight died in helicopter crash in indonesiahelicopter crash news eight died in helicopter crash in indonesia

नई दिल्ली,(एआर लाइव न्यूज)। इंडोनेशिया के पश्चिम कालीमंतन प्रांत में बोर्नियो द्वीप पर हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है। हादसे में हेलीकॉप्टर में सवार सभी आठ लोगों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार हेलीकॉप्टर उड़ान भरने के कुछ मिनट बाद लापता हो गया था। हेलीकॉप्टर के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया, जिसमें उसका मलबा घने जंगल के बीच मिला है। खोज दल शवों और मलबे को निकालने की कोशिश कर रहे हैं। helicopter crash news | eight died in helicopter crash in indonesia | international news | indonesia breaking news

हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। बोर्नियो द्वीप खड़ी पहाड़ियों और घने जंगलों के चलते उड़ानों के लिए बेहद चुनौतीपूर्ण इलाका माना जाता है। हादसे में हेलीकॉप्टर में सवार सभी आठ लोगों की मौत हुई है, जिनमें छह यात्री और दो चालकदल सदस्य थे।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Exit mobile version