हादसे में एक मासूम सहित तीन गंभीर घायल
उदयपुर/गोगुंदा,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर जिले के बेकरिया थाना क्षेत्र के उदयपुर-पिंडवाड़ा हाईवे पर मालवा चौराहे के पास आज मंगलवार तड़के तेज रफ्तार ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। इस हादसे से बचने के लिए पीछे आ रहा एक ट्रेलर भी अचानक से ब्रेक लगाने के चलते 20 फीट पहले पलट गया। ट्रक और कार की टक्कर इतनी भीषण थी कि कार में बैठे युवक और उसकी सास की मौत हो गयी, जबकि एक बच्चा सहित ट्रक चालक और ट्रेलर चालक घायल हैं। कार का पिछला हिस्सा बुरी तरह चकनाचूर हो गया। udaipur road accident | truck hits car | accident at udaipur pindwara highway | udaipur breaking news | road accident in udaipur | udaipur news latest | udaipur breaking news | udaipur news today | udaipur live news | udaipur pindwara highway accident | udaipur accident news
सूचना पर हाईवे पेट्रोलिंग टीम और बेकरिया पुलिस मौके पर पहुंची। रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया और मृतको के शव मोरचरी में रखवाकर परिजनों को सूचना दी गयी। udaipur road accident : truck hits car two died and three injured at udaipur pindwara highway
बेकरिया थानाधिकारी उत्तम सिंह ने बताया कि हादसे में जोधपुर निवासी महिला दया शर्मा, उनके दामाद पुष्पराज की मौत हुई है, जबकि महिला का पौता 10 वर्षीय हर्षवर्धन घायल है। ये उदयपुर-पिंडवाड़ा हाईवे से जोधपुर जा रहे थे। तभी मालवा चौराहे पास तेज रफ्तार ट्रक ने इनकी कार को टक्कर मार दी। ट्रक के पीछे आ रहे ट्रेलर चालक ने एक्सीडेंट होते हुए देखा तो उसने बचने के लिए ब्रेक लगाए और ट्रक से करीब 20 फीट पहले अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रक चालक के चोटें आयी हैं, जबकि अनियंत्रित होकर पलटे ट्रेलर का चालक गंभीर घायल है। सभी घायल हॉस्पिटल में उपचाररत हैं।
वाहनों को हटाकर यातायात सुचारू किया
पुलिस ने मौके से सभी घायलों को अस्पताल भेजने और शव मोरचरी रखवाने के बाद क्रेन की मदद से तीनों वाहन कार, ट्रक और ट्रेलर को दुर्घटनास्थल से हटाया और यातायात सुचारू किया।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

