Site iconSite icon AR Live News

बड़ी मिलावट पकड़ी: केसर बाटी, घी सहित 17 खाद्य उत्पाद पर लगी रोक

rajasthan news food Adulteration Racket Busted 17 unsafe Food Products banrajasthan news food Adulteration Racket Busted 17 unsafe Food Products ban

जयपुर,एआर लाइव न्यूज राजस्थान में मिलावटी खाद्य सामग्री को लेकर एक बड़ी खबर सामने आयी है। खाद्य सुरक्षा आयुक्तालय ने विगत दिनों लिए गए खाद्य सामग्री के नमूनों में अनसेफ पाए गए 17 उत्पादों को प्रतिबंधित कर दिया है। खाद्य सामग्री विक्रेता इन उत्पादों को न तो अपने प्रतिष्ठान पर प्रदर्शित कर सकेंगे और न ही इनको बेच सकेंगे। खाद्य सुरक्षा आयुक्त ने आमजन को सलाह दी है कि वे इन खाद्य पदार्थों की खरीद और उपयोग नहीं करें। | rajasthan news | food Adulteration Racket Busted | 17 unsafe Food Products ban | Kesar Bati ban | Ghee ban | rajasthan breaking news | udaipur news latest | udaipur news live | शुद्ध आहार-मिलावट पर वार | shuddh Aahar-Milawat Par Vaar Campaign

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़ ने बताया कि अप्रैल 2026 में विभिन्न जिलों में कार्रवाई की गई। इसमें खाद्य सामग्री के नमूने लिए गए, इन पैक्ड खाद्य पदार्थों की जांच रिपोर्ट अनसेफ पाए जाने के कारण इनके राज्यभर में वितरण, विक्रय एवं डिस्प्ले पर अगले दो माह प्रतिबंध लगाने के आदेश दिए गए। rajasthan food Adulteration Racket 17 unsafe Food Products ban Including Kesar Bati and Ghee

खाद्य सुरक्षा आयुक्त डॉ. टी. शुभमंगला ने बताया कि खाद्य व्यापारी द्वारा खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम की धारा 46(4) की निर्धारित अवधि में पुनः जांच हेतु अपील करने के उपरांत रेफ़रल प्रयोगशाला की रिपोर्ट अनसेफ प्राप्त होने या धारा 46(4) की अवधि में अपील नहीं करने पर इन खाद्य पदार्थों के रिकॉल की प्रकिया अमल में लाई जाएगी। अतः आमजन को सलाह दी गई है कि वे इन खाद्य पदार्थों की खरीद और उपयोग नहीं करें।  अतिरिक्त आयुक्त भगवत सिंह ने बताया कि जिन उत्पादों का निर्माण दूसरे राज्यों में हो रहा है, उन राज्यों में स्थापित निर्माण इकाइयों या कम्पनियों पर एक्ट के तहत कार्रवाई के लिए वहां के खाद्य सुरक्षा विभाग को पत्र लिखा गया है। 

Exit mobile version