भारत की करीब 50 इंटरनेशनल फ्लाइट्स कैंसिल : दुबई में फंसे सैकड़ों भारतीय
एआर लाइव न्यूज। अमेरिका-इजराइल के ईरान पर किए गए हमले में ईरान सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गयी है। इन हमलों में खामेनेई, उनकी बेटी-दामाद, बहू और पोती सहित 40 कमांडर भी मारे गए हैं। हमले के समय खामनेई कमांडर्स के साथ मीटिंग कर रहे थे। इजराइल ने दावा किया है कि उसने अमेरिका के साथ संयुक्त हमले में पिछले एक दिन में ईरान पर 1200 से ज्यादा बम गिराए हैं। us-israel attack iran : iran supreme leader khamenei dead
ईरान की मीडिया ने खामेनेई की मौत की पुष्टि कर दी है और ईरान में 40 दिन के शोक की घोषणा की गयी है। ईरानी इस्लामिक रेवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने कहा हमने एक महान नेता खो दिया है और पूरा देश शोक मना रहा है। ईरान सरकार का कहना है कि राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियन समेत एक अंतरिम परिषद नए सर्वोच्च नेता के चुने जाने तक देश की देखरेख करेगी। ईरान मीडिया के अनुसार अमेरिका-इजराइली हमलों में ईरान में कम से कम 201 लोग मारे गए हैं।
ईरानी क्रांतिकारी गार्ड कोर ने बदला लेने की कसम खाई
इधर ईरानी सेना ने कहा कि वह सबसे खतरनाक अभियान की शुरुआत करने जा रही है। हमला कुछ देर में शुरू होगा और अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाया जाएगा। ईरानी क्रांतिकारी गार्ड कोर ने बदला लेने की कसम खाई है और कहा है कि उसने मध्य पूर्व में अमेरिकी सैनिकों की मेजबानी करने वाले 27 ठिकानों के साथ-साथ तेल अवीव में इजरायली सैन्य सुविधाओं पर हमले किए हैं।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान को चेतावनी दी है कि अगर वह आज बहुत जोरदार हमला करता है तो उसे ऐसी ताकत से मारा जाएगा जो पहले कभी नहीं देखी गई।
मिडिल ईस्ट देशों में अमेरिकी ठिकानों को ईरान ने बनाया निशाना
ईरान ने जवाबी हमलों में कतर, यूएई, कुवैत, बहरीन, जॉर्डन, सऊदी अरब, इराक और ओमान सहित कई मध्य पूर्वी देशों में इजरायल और अमेरिकी संपत्तियों को निशाना बनाया गया है। क्षेत्रीय स्तर पर हो रहे हमलों के बीच कई देशों ने अपना हवाई क्षेत्र बंद कर दिया है।
पाकिस्तान में 9 लोगों की मौत
खामेनेई की मौत से आहत हजारों शिया मुसलमानों ने पाकिस्तान के कराची में सड़कों पर प्रदर्शन किया। इजराइल-अमेरिका के खिलाफ नारे लगाते हुए प्रदर्शनकारियों ने अमेरिकी दूतावास में घुसने की कोशिश की। स्थिति कंट्रोल करने के लिए सुरक्षाकर्मियों ने फायरिंग कर दी, जिसमें 9 लोगों की मौत होने की जानकारी सामने रही है, जबकि सैंकड़ों लोग घायल हुए हैं।
भारत की करीब 50 इंटरनेशनल फ्लाइट्स कैंसिल
इन हमलों का असर भारत पर भी देखा जा रह है। ईरान ने मिडिल ईस्ट के कई देशों में अमेरिकी ठिकानों पर हमला किया है। इससे एयर इंडिया ने भारत की 50 इंटरनेशनल फ्लाइट कैंसिल की हैं। दुबई में हुए हमले के बाद दुबई एयरपोर्ट बंद कर दिया गया है, इससे कई भारतीय भी फंस गए है।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

