Site iconSite icon AR Live News

गर्भवती महिला और दो वर्षीय बेटे की हत्या: आरोपी गिरफ्तार

rajsamand bhim pregnant woman and her two-year-old son murderedrajsamand bhim pregnant woman and her two-year-old son murdered

राजसमंद,(एआर लाइव न्यूज)। राजसमंद जिले के भीम थाना क्षेत्र के कुशलपुरा गांव में 9 दिनों से लातपा गर्भवती महिला और उसके दो वर्षीय बेटे की उसके परिचित ने ही हत्या की थी। इस दोहरे हत्याकांड में पुलिस ने आरोपी ब्यावर के टाडगढ़ निवासी गोविंद सिंह रावत को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने महिला प्रियंका रावत की हत्या कर शव तालाब में फेंकने और उसके बेटे आर्यन की हत्या कर शव जंगल में फेंकने की बात कबूल की है। rajsamand bhim pregnant woman and her two-year-old son murdered, police arrest Accused

एसपी ममता गुप्ता ने बताया कि भीम के कुशलपुरा पंचायत निवासी गर्भवती महिला प्रियंका रावत 22 और उसके दो वर्षीय बच्चे आर्यन की हत्या के आरोप में ब्यावर के टाडगढ़ निवासी गोविंद सिंह रावत को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी की निशानदेही पर महिला का शव तालाब से बरामद कर लिया है, जबकि बच्चे के शव की जंगल में तलाश की जा रही है। हत्या के कारणों के बारे में गहनता से पूछताछ की जा रही है।

एडि.एसपी महेन्द्र कुमार पारीक ने बताया कि महिला के परिजनों ने जानकारी दी थी कि प्रियंका उसके दो वर्षीय बेटे को लेकर 11 फरवरी को घर से निकली थी, उसके बाद से घर से कई जेवर भी गायब हैं। परिजनों ने 12 फरवरी को प्रियंका और उसके बच्चे के लापता होने की भीम थाने में रिपोर्ट दर्ज करवायी थी। जिसके बाद से पुलिस दोनों की तलाश में जुटी थी। पुलिस ने जब प्रियंका की कॉल डिटेल खंगाली तो उसकी आरोपी गोविंद सिंह से रेगुलर बातचीत होना सामने आया और आखिरी कॉल भी महिला ने गोविंद सिंह को किया था। इस पर पुलिस ने गोविंद सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने महिला और उसके बच्चे की हत्या करना कबूल किया।

पुलिस संदेह जता रही है कि आरोपी और महिला एक-दूसरे के परिचित थे और उनमें रेगुलर बातचीत हो रही थी। आरोपी ने जेवरों के साथ महिला को मिलने बुलाया हो। महिला जब आरोपी के पास पहुंची तो उसने जेवर लूट महिला और उसके बच्चे की हत्या कर दी। हालां कि पुलिस ने हत्या के कारणों को लेकर अभी तक कोई जानकारी साझा नहीं की है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version