Site iconSite icon AR Live News

राजस्थान बजट 2026: सरकार का युवाओं के स्वरोजगार पर रहा फोकस

Rajasthan Budget 2026-27 Government focus on youth self-employmentRajasthan Budget 2026-27 Government focus on youth self-employment

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। राजस्थान सरकार ने आज बुधवार को विधानसभा में वित्त वर्ष 2026-27 का बजट पेश किया। उपमुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री दीया कुमारी ने यह बजट सदन में प्रस्तुत किया। बजट में युवाओं, महिलाओं, किसानों, स्वास्थ्य, शिक्षा, इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यावरण और डिजिटल परिवर्तन को लेकर अलग-अलग घोषणाएं की गयीं। सरकार ने होमगार्ड में 5000 वॉलेंटियर्स की नफरी बढ़ाए जाने और पेयजल विभाग में 3000 पदों पर संविदा पर भर्ती करने की घोषणा की। हालांकि सरकारी भर्तियों की घोषणा का इंतजार कर रहे युवाओं को बजट से निराशा हुई है।

सरकार ने स्वरोजगार पर विशेष जोर दिया गया है, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के तहत 30 हजार युवाओं को 10 लाख रुपये तक के ऋण पर 100 प्रतिशत सब्सिडी देने, 1 लाख युवाओं को 10 लाख तक के कर्ज पर शत-प्रतिशत ब्याज सब्सिडी देने की घोषणा की। प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता लाने के लिए राजस्थान स्टेट टेस्टिंग एजेंसी की स्थापना की जाएगी। वहीं महिला आर्थिक संबल के लिए लखपति दीदी को डेढ़ लाख रूपए तक का ऋण मिल सकेगा। सरकार ने प्रदेश के रोड नेटवर्क और इंफ्रा पर भी कई घोषणाएं की हैं। संभागीय मुख्यालयों पर सिग्नल फ्री ट्रैफिक सोल्यूशन जैसे कार्यों पर 2325 करोड़ रूपए खर्च होंगे।बजट के मुख्य बिंदू: –

प्रदेश के विभिन्न जिलों में 1800 करोड़ के बजट से सड़क निर्माण, सुदृढीकरण, पुलिया निर्माण, फ्लाईओवर सहित अन्य कार्य होंगे।

उदयपुर में बिजली की लाइनों को भूमिगत करने के कार्य पर 8 करोड़ 57 लाख का बजट

कृषि एवं संबद्ध क्षेत्रों के लिए 11,300 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है. 25,000 करोड़ के ब्याज मुक्त अल्पकालीन ऋण का लक्ष्य है, जिसमें सरकार 800 करोड़ का ब्याज वहन करेगी।

पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहाकि आज राजस्थान विधानसभा में पेश किया बजट न सिर्फ निराशाजनक है, बल्कि प्रदेश की जनता में भविष्य को लेकर चिंता भी पैदा करने वाला है। ऐसी कोई घोषणा नहीं है कि व्यापक जनहित में कहा जा सके। पांच साल में चार लाख सरकारी नौकरी की आस लगाकर बैठे युवाओं के लिए किसी भी बड़ी भर्ती की घोषणा नहीं की गयी है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version